समाचार

अवधपुरी में भक्तिभाव किया पदमप्रभु महामंडल विधान : श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा कर लिया धर्मलाभ


बोदला के अवधपुरी में श्री पदमप्रभु महामंडल विधान रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं भगवान पद्मप्रभु का पूजन किया। पूजन के बाद सौभाग्यवती महिलाओं ने मांडले पर मंगल कलश स्थापित कर विधान का शुभारंभ किया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। बोदला के अवधपुरी स्थित श्री पदमप्रभु जिनालय में पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में पुण्यार्जक परिवार जितेन्द्र जैन द्वारा श्री पदमप्रभु महामंडल विधान रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं भगवान पद्मप्रभु का पूजन किया। पूजन के बाद सौभाग्यवती महिलाओं ने मांडले पर मंगल कलश स्थापित कर विधान का शुभारंभ किया। जिसमें उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन शास्त्री के निर्देशन में अष्ट द्रव्यों के साथ प्रभु की आराधना करते हुए पदमप्रभु विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। पंडित विवेक जैन ने कहा कि पद्मप्रभु विधान करने का विशेष महत्व है क्योंकि, यह विधि करने से कई प्रकार के लाभ होते हैं।

यह विधि करने से पापों का नाश होता है। मनोकामनाएं पूरी होती हैं और संकट दूर होते हैं। पद्म प्रभु की पूजा करने से भक्तों को सुख,शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। विधान में इंद्रप्रकाश जैन, प्रवीन जैन, रवि जैन, नरेंद्र कुमार जैन, संतोष जैन, प्रवीण जैन, जितेन्द्र जैन, पीयूष जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, शालू जैन, करुणा जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, अंजना जैन, सुनीता जैन, रागिनी जैन समस्त अवधपुरी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page