समाचार

श्री जेडी जैन स्कूल में होनहारों का किया सम्मान: 5 बेटियों का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन


शहर के पलटन गेट स्थित श्री जेडी जैन इंग्लिश मीडियम सेकंडरी स्कूल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में अपना उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का कीर्तिमान कायम रखा। इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम गुणात्मक और संख्यात्मक दृष्टि से श्रेष्ठ रहा है। स्कूल की ओर से प्रतिभावानों का सम्मान किया गया। स्कूल की 5 बेटियों का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। शहर के पलटन गेट स्थित श्री जेडी जैन इंग्लिश मीडियम सेकंडरी स्कूल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में अपना उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का कीर्तिमान कायम रखा। इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम गुणात्मक और संख्यात्मक दृष्टि से श्रेष्ठ रहा है। सचिव संतोषकुमार पहाड़िया ने बताया कि 23 में से 22 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और केवल एक विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

इन सभी 23 में से 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 9 ने 80 प्रतिशत से अधिक, 2 ने 70 प्रतिशत 4 ने 60 प्रतिशत तथा 1 विद्यार्थी ने 50 प्रतिशत अंक अर्जित कर परीक्षा पास की। स्कूल की 8 में से 5 छात्राओं का चयन राजस्थान सरकार की ओर से दिया जाने वाला अहम गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है।

इस स्कूल के रक्षित गौड़ ने 96 प्रतिशत, कपिलकुमार जोशी ने 94.50 प्रतिशत, हेतल कुमावत ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इनके अलावा देवेंद्र प्रताप, करुणा गोयल, यथार्थ डोसी आदि ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।

स्कूल के सचिव ने इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए भावी जीवन में सदाचार का पालन करने और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। टॉप रैंकर्स को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई गई। उनका पुष्पहार और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। स्कूल कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलकुमार पहाड़िया ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page