अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मेन शाखा अंजना संभाग ने होली मिलन में उत्साह से भाग लिया। सभी ने तंबोला का आनंद लिया। सभी को टाइटल दिए गए। इंदौर से पढ़िए रुचि चोविशया जैन की खबर…
इंदौर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मेन शाखा अंजना संभाग ने होली मिलन समारोह रखा गया। इसमें शहर की कई प्रमुख महिलाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम रंगों, संगीत और उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत लकी गेम से हुई। इसने सभी उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद संयोजिका लेजू और शिल्पी ने मंगलाचरण किया। चाय, कॉफी और कचोरी के साथ मीटिंग की शुरुआत हुई और फिर सभी ने तंबोला का आनंद लिया।
सम्मानपूर्वक टाइटल दिए
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्मला, विशेष अतिथि डॉ. प्रमोद झांवर, डॉ. ललिता झांवर, सुनील सेठी और प्रतिज्ञा सेठी, कर्नाटक की प्रांतीय अध्यक्ष और केंद्रीय उपाध्यक्ष पुष्पा पंड्या, केंद्रीय महामंत्री प्रभा और केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरला सामरिया उपस्थित थे। अंजना संभाग की अध्यक्ष अनीता और सचिव अंजू भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पदाधिकारियों को पूनम ने सम्मानपूर्वक टाइटल दिए। पूनम और वंदना ने कार्यक्रम का संचालन किया। अध्यक्ष सुनीता, पूनम, वंदना, नीलू, रीना और रश्मि जैन ने होली के रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। फूलों की बारिश के साथ कार्यक्रम सुचारू रूप से चलता रहा। बजरबट्टू प्रतियोगिता में साधना गांधी ने पहला पुरस्कार,अर्चना रावत ने दूसरा और मधु जैन ने तीसरा पुरस्कार जीता।
ग्रामीण वेशभूषा में पुरस्कार जीते
ग्रामीण वेशभूषा में पुष्पा काला ने पहला, अर्चना जैन ने दूसरा और अनीता बड़जात्या ने तीसरा पुरस्कार जीता। रीना ने सुपरहिट नृत्य की प्रस्तुति दी। परिषद ने अपने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जिनके समर्पण और नेतृत्व में कार्यक्रम सफल रहा। संयोजिकाओं पूनम, दीपिका, नेहा, प्रीति, लेजू, शिल्पी, अल्पना और अनीता का विशेष धन्यवाद किया गया। यह कार्यक्रम रंगों और खुशियों के साथ संपन्न हुआ।













Add Comment