समाचार

धर्म पद यात्राओं से होता है जन जागरण-संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्श सागरजी मुनिराजः झारखंड सरकार की योजना चिंतनीय-विश्व जैन संगठन  


ऋषभ विहार, दिल्ली में पूज्य आचार्य श्री ने विश्व जैन संगठन को 101 दिवसीय दिल्ली से गिरनार जी की 1500 किमी धर्म पद यात्रा के लिए दिया आशीर्वाद। विश्व जैन संगठन ने कहा कि पारसनाथ भगवान के नाम पर वन्यजीव अभयारण्य में जू सफारी, पर्यावरण पर्यटन के नाम पर मौज मस्ती और खाने पीने रहने की झारखंड सरकार की योजना चिंतनीय है। पढ़िए दिल्ली की पूरी खबर…


दिल्ली। यमुनापार दिल्ली में ऋषभ विहार जैन मंदिरजी में ससंघ विराजमान भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागरजी मुनिराज ने आज 24 जनवरी 2025 को आयोजित धर्म सभा में दिए प्रवचन में समाज को समय-समय पर धर्म के जन-जागरण और समाज को तीर्थों से जोड़ने के लिए पद यात्राओं के आयोजन के लिए प्रेरित किया।

केन्द्र अनुमति न दें और झारखण्ड सरकार चर्चा करें

ऋषभ विहार जैन मंदिरजी पर श्री सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए अनशन आंदोलन करने वाले विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने धर्म सभा में ऋषभ विहार मंदिरजी कमेटी के अध्यक्ष सुनील जैन और कार्यकारणी को अनशन आंदोलन की अनुमति दी। झारखंड सरकार की जैन तीर्थंकर पारसनाथ भगवान के नाम पर पारसनाथ वन्यजीव अभयारण्य में पर्यावरण पर्यटन और जू सफारी, रहने खाने पीने मौज मस्ती जैसी गैर धार्मिक योजना को केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा 5 जनवरी 2023 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम का उल्लंघन बताया। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जैन तीर्थंकर पारसनाथ के नाम से प्रसिद्ध अभयारण्य में ऐसी गतिविधि कोई भी जैन कैसे स्वीकार कर सकता है। केंद्र सरकार इसकी अनुमति न दे। झारखंड सरकार को जैन समाज से चर्चा करनी चाहिए थी।

धर्म पद यात्रा हेतू समाज का आह्वान 

देश भर में 22वे जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर 2 जुलाई 2025 को उनके मोक्षस्थल गिरनारजी पर दर्शन करने के लिए श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा में शामिल होने के लिए समाज का आह्वान करते हुए संजय जैन ने पूज्य आचार्य श्री विमर्श सागरजी महाराज से पद यात्रा की निर्विघ्न सफलता के लिए मंगल आशीर्वाद के लिए निवेदन किया। संगठन के सम्मानित सदस्य वीरेन्द्र जैन कैथवाड़ा और निपुण जैन लक्ष्मी नगर ने बताया पूज्य आचार्य श्री ने समाज को गिरनार धर्म पद यात्रा में शामिल होने और समय-समय पर समाज को तीर्थों की पद यात्राएं आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

धर्म पद यात्रा में सहयोग का आश्वासन 

धर्म सभा में उपस्थित मनोज जैन, अजय जैन, ऋषभ विहार, भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी, दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रदुम्न जैन, श्री दिगंबर जैन महासमिति अध्यक्ष मनिंद्र जैन, यमुनापार जैन समाज प्रवक्ता विजेंद्र जैन, योगेश जैन सूर्य नगर, जैन बैंकर्स फोरम से जे. के. जैन और विभिन्न समाजों से आए पदाधिकारियों व बंधुओं ने धर्म पद यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page