समाचार

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पांडेय को तीर्थ संरक्षण का मांग पत्र सौंपा: तीर्थ संरक्षण पर चर्चा की


जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली पर जैन अनुयायियों को सुरक्षित दर्शन, वंदन, पूजन के अधिकार को सुरक्षित और संरक्षित रखने की मांग का पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पांडेय को दिया गया। पढ़िए मेरठ से राजीव सिंघई की यह खबर…


मेरठ। जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली पर जैन अनुयायियों को सुरक्षित दर्शन, वंदन, पूजन के अधिकार को सुरक्षित और संरक्षित रखने की मांग लगातार की जा रही है। यह मामला संसद तक में सांसदों ने उठाया है। रविवार को मेरठ के प्रदीप जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय को मांग पत्र सौंपकर इस मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही कहा कि जैन समाज के हित में यह मांग प्रमुखता से उठाएं और इस पर कार्रवाई सुनिश्चित करवाएं। इस मौके पर जैन धर्म तीर्थ और संस्कृति के संरक्षण पर सार्थक चर्चा हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page