समाचार

मुनिश्री अभयसागर जी महाराज का कुंडलपुर में ससंघ हुआ मंगल प्रवेशः कुंडलपुर में मुनिश्री की हुई भव्य अगवानी


दमोह जिले के सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुुुुर में रविवार का मुनिश्री अभयसागर जी महाराज ने ससंघ मंगल प्रवेश किया। उनकी अगवानी में कुंडलपुर के जैन समाज, गुरु भक्त और ग्रामवासियों ने भाग लेेकर धर्मलाभ लिया। पढ़िए कुंडलपुर से राजीव सिंघई की यह खबर…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्यश्री समयसागर जी महाराज के मुनिश्री अभयसागर जी महाराज का कुंडलपुर की पावन धरा पर ससंघ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

पाद प्रक्षालन कर आरती की

इस अवसर पर आर्यिकारत्न श्री मृदुमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की ओर से मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई। मुनि संघ का पाद प्रक्षालन किया गया और आरती की गई।

अगवानी मेें यह रहे मौजूद

इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ सहित कमेटी के पदाधिकारी सदस्यगण, पूर्व कमेटी के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में दर्शनार्थी यात्री, भक्तगण, कुंडलपुर जैन समाज, कुंडलपुर ग्रामवासी, महिला वर्ग, ब्रह्मचारी भैया, दीदी जी, कुंडलपुर स्टाफ की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page