समाचार

आर्यिका 105 विभाश्री माता जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश: कोडरमा में भक्ति की भी अविरल धारा


जैन साध्वी आर्यिका 105 विभाश्री माता जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश कोडरमा धर्मनगरी में हुआ। जैन समाज के लोगों ने उनकी भव्य अगवानी की। बैंडबाजे, ध्वज और कलश के साथ जैन धर्म का जय घोष गूंजा। पढ़िए झुमरी तलैया से राजकुमार अजमेरा की यह खबर…


झुमरीतलैया। जैन साध्वी आर्यिका 105 विभाश्री माता जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश कोडरमा धर्मनगरी में हुआ। जैन समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष बच्चों ने उनकी अगवानी की। बैंडबाजे, ध्वज और कलश लेकर जैन धर्म के जय घोष के साथ जैन साध्वी बड़ा मंदिर डॉक्टर गली में पहुंचीं। माताजी शिखर जी से विहार करते हुए पारसनाथ, सरिया होते हुए लगभग 121 किमी पद यात्रा करते हुए यहां पहुंचीं हैं।

समाजजनों ने की भक्ति भाव से अगवानी

शहर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालु भक्त जन समाज के सभी पदाधिकारी, महिला समाज पदाधिकारियों ने गाजे-बाजे, भक्ति-भाव के साथ अगवानी की। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए बड़ा जैन मंदिर जी पहुंचीं।

शांति धारा कर पुण्य लिया

मंदिर जी मे देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर माताश्री के मुखारबिंद से विश्व शांतिधारा की गई। गया शांति धारा करने का सौभाग्य समाज के भक्तों को प्राप्त हुआ। इसके बाद मंगलाचरण जैन सुबोध गंगवाल ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन अभिषेक पंडित जी ने किया।

शीतकालीन प्रवेश के लिए किए श्रीफल भेंट

मंदिर जी में दीप प्रज्वलन समाज के पदाधिकारी उप मंत्री नरेंद्र झांझरी, सह मंत्री राज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद काला, सुनील सेठी, संघस्थ स्वतंत्र भैया ने किया। आर्यिका संघ को शीत कालीन प्रवास के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों के साथ समाज के लोगों ने श्रीफल भेंट किए।

यहां की भक्ति अपरंपार है

आर्यिका श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि ठंड में जहां लोग रजाई और कम्बल में दुबकते हैं। वहीं जैन साधु ठंड में भी पैदल मंगल विहार करते हैं। शरीर को लगने वाली ठंडक को जीतकर जीवन को मोक्ष मार्ग में ले जाने के लिए प्रकाशित करते हैं। उन्होंने कहा कि कोडरमा एक धर्म नगरी है। यहां की भक्ति अपरंपार है।

अब पुण्य उदय हुआ

माताजी ने कहा कि विगत 15 सालों से यहां के भक्त हमेशा दर्शन को आते थे और कोडरमा आने का श्रीफल भेंट करते थे और वो आज इन सभी भक्तों के पुण्य से पूर्ण हुआ। बहता योगी रमता पानी कहावत के अनुसार जैन साध्वी के इंदौर जाने के क्रम में यहां पर आगमन हुआ। यह कोडरमा वाले का बहुत सौभाग्य है।

 इनको दिया आशीष

पूज्य माता श्री ने साथ पैदल चल रहे विकाश सेठी, अभिषेक गंगवाल, लोकेश पाटोदी, राहुल छाबड़ा, रौनक कासलीवाल, प्रशम सेठी,संजय छाबड़ा अक्षय गंगवाल, जोंटी काला, अंकित छाबड़ा,अतुल छाबड़ा,आशा गंगवाल, नीलम सेठी, रीता सेठी, किरण ठोलिया, खुसबू सेठी, आशिका कासलीवाल, करिश्मा छाबड़ा के साथ समाज के अनेक लोगों का मंगल विहार में विशेष सहयोग के लिए मंगल आशीर्वाद दिया।

नए द्वार का किया शुभारंभ

रविवार को जैन बड़ा मंदिर में नए द्वार का शुभारंभ किया गया और माता जी के पादप्रक्षालन का सौभाग्य अभिषेक-शिखा गंगवाल,विवेक-प्राची सेठी, प्रवीण-खुशबू पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। आहार का सौभाग्य सुरेन्द-सरिता काला के परिवार को प्राप्त हुआ।

मंगल धार्मिक कार्यक्रम होंगे

जैन समाज के मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा, नवीन जैन ने यह  जानकारी दी  कि पूज्य माता श्री के झुमरीतलैया प्रवास के दौरान कई मंगल धार्मिक कार्यक्रम पूजा विधान किए जाएंगे। कुछ दिनों के बाद पूज्य माता जी का संघ इंदौर के लिए रवाना होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page