राजस्थान सरकार ने जैन धर्म के पर्युषण पर्व के दौरान 8 सितंबर व 17 सितंबर को राज्य के सभी बूचडखाने व मांस मछली की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए। इसका इंदौर जैन समाज ने स्वागत किया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। राजस्थान सरकार ने जैन धर्म के पर्युषण पर्व के दौरान 8 सितंबर व 17 सितंबर को राज्य के सभी बूचडखाने व मांस मछली की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, विश्व जैन संगठन के मयंक जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल आदि समाज जनों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का आभार व्यक्त किया और यह उम्मीद की मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यही फैसला लेंगे।













Add Comment