इस वर्ष की अलबेली हाट 4 से 6 अक्टूबर के बीच टाउन हॉल, मुरैना में आयोजित की जाएगी। जेसीआई मुरैना जागृति की फ़ाउंडर प्रेसीडेंट जेसी भावना जैन ने बताया कि इस बार अलबेली हाट की कन्वीनर जेसी भारती मोदी को चुना गया है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। इस वर्ष की अलबेली हाट 4 से 6 अक्टूबर के बीच टाउन हॉल, मुरैना में आयोजित की जाएगी। जेसीआई मुरैना जागृति की फ़ाउंडर प्रेसीडेंट जेसी भावना जैन ने बताया कि इस बार अलबेली हाट की कन्वीनर जेसी भारती मोदी को चुना गया है, जबकि प्रोजेक्ट चेयर पर्सन की जिम्मेदारी जेसी भावना जैन संभालेंगी।
आयोजन के कोऑर्डिनेटर की भूमिका JC इंजीनियर नीता बांदिल को सौंपी गई है। अलबेली हाट की अध्यक्ष जेसी लता गोयल ने बताया कि आईपीपी ज्योति मोदी, सचिव कंचन चावला, कोषाध्यक्ष अंजना गर्ग एवं अन्य सदस्यों के साथ हाट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इसमें देशभर से दुकानदार भाग लेने आ रहे हैं।
यह हाट हर वर्ष विभिन्न स्थानों से आने वाले दुकानदारों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती है। जेसीआई का सभी मुरैना वासियों से अनुरोध है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक संख्या में आए एवं अधिक से अधिक खरीदारी कर अलबेली हाट को सफल बनाएं।













Add Comment