समाचार

जैन सोशल ग्रुप स्काई की सदस्यों का कार्यक्रम : अस्पताल में किया फल एवं अन्य वस्तुओं का वितरण

इंदौर। जैन सोशल ग्रुप स्काई की सदस्यों ने अस्पताल में जाकर सहयोग किया। मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि सदस्यों ने फल एवं अन्य वस्तुओं का वितरण किया और जिस संवेदनशीलता का परिचय दिया उस से वहां के रोगियों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

इस सेवा भाव के लिए अस्पताल की प्रबंधन समिति ने स्काई ग्रुप की संस्थापक अनीता जैन, अध्यक्ष ज्योति जैन और बाकी पूरी टीम पुष्पा जैन,रचना बागरेचा, संगीता श्रीमाल, पारस जैन, सुमन जैन, इंदिरा जैन, शकुंतला जैन, मेघा जैन, चंद्रकांता कोठारी, प्रमिला जैन, सविता, आशा कोठारी, नीता जैन, संध्या जैन, मधुबाला जैन को धन्यवाद दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page