आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित होने वाली आचार्य विद्यासागर पाठशाला में मातृ सम्मेलन एवं बच्चों का रिजल्ट घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष कोमल चंद द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर के चित्र के अनावरण के साथ हुआ। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर)। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा से संचालित होने वाली आचार्य विद्यासागर पाठशाला में मातृ सम्मेलन एवं बच्चों का रिजल्ट घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष कोमल चंद द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर के चित्र के अनावरण के साथ हुआ। चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित पाठशाला की संचालिका रश्मि मलैया एवं शिक्षिकाओं ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों के परिक्षा परिणाम घोषित किये गये और बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पाठशाला के बच्चों की माताओं ने भाग लिया। इस मौके पर रश्मि मलैया ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी जरूरी है जो पाठशाला में ही संभव है। आधुनिक शिक्षा के साथ साथ धार्मिक और नैतिक शिक्षा बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पाठशाला की शिक्षिकाओं का योगदान रहा। संचालन सुरभि सिंघई ने किया।













Add Comment