मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ आगरा के मोती कटरा स्थित श्री 1008 संभावनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से हनुमान चौराहा आगरा कॉलेज,नालबंद चौराहा, जी जीआईसी ग्राउंड,कोठी मीना बाजार प्रतापनगर होते हुए बैण्ड- बाजों के साथ मंगल विहार कर जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पहुंचे। पढि़ए शुभम जैन की रिपोर्ट——-
आगरा। 1 जून को मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ आगरा के मोती कटरा स्थित श्री 1008 संभावनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से हनुमान चौराहा आगरा कॉलेज,नालबंद चौराहा, जी जीआईसी ग्राउंड,कोठी मीना बाजार प्रतापनगर होते हुए बैण्ड- बाजों के साथ मंगल विहार कर जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कॉलोनी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पहुंचे। जहां भक्तों ने उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन और मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।मंगल आगवानी के बाद उपाध्यायसंघ ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा के दर्शन किए। उपाध्यायश्री के मंगल प्रवेश में जयपुर हाउस की महिला मंडल अपने सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी और पुरुष जैन ध्वज लेकर जयकारें लगाते हुए चल रहे थे|
उपाध्यायसंघ को जयपुर हाउस शैली में पाकर महिलाएं, बालिकाएं एवं पुरुष बड़े उत्साहित दिख रहे थे । साय:7:00 बजे जयपुर हाउस जैन मंदिर में उपाध्यायसंघ की गुरुभक्ति आयोजित की गई। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का जयपुर हाउस जैन मन्दिर में मंगल प्रवास 5 जून तक रहेगा| और उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में 5 जून को जैन धर्म के 16 तीर्थंकर श्री भगवान शांतिनाथ का जन्म- तप- मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर श्रीजी शोभायात्रा एवं महा मस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा| इस अवसर पर मन्दिर के अध्यक्ष राकेश जैन परर्देवाले,दीपक जैन,सुबोध जैन पाटनी,दीपाशू जैन,अजय जैन,राहुल जैन,पंकज जैन,अरविंद जैन,नीरज जैन,मनोज जैन,अमित जैन,शुभम जैन समस्त जयपुर हाउस जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment