भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष एवं जैन मिलन के स्थापना दिवस पर जैन मिलन महिला और जैन मिलन वर्धमान शाखा, मुरैना द्वारा जीव- दया के उद्देश्य से पशु -पक्षियों के लिए दाना ,पानी की व्यवस्था कर ज्ञान तीर्थं पर गौ शाला में गायों को चारा खिलाया गया। इससे पहले श्री भक्तामर का पाठ वाचन वीरांगना शालू जैन के निज निवास पर किया गया, आयोजन में सबसे पहले श्री महावीर प्रार्थना और णमोकार मंत्र के वाचन के बाद भक्तामर पाठ किया गया ।पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……
मुरैना ।भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष एवं जैन मिलन के स्थापना दिवस पर जैन मिलन महिला और जैन मिलन वर्धमान शाखा, मुरैना द्वारा जीव- दया के उद्देश्य से पशु -पक्षियों के लिए दाना ,पानी की व्यवस्था कर ज्ञान तीर्थं पर गौ शाला में गायों को चारा खिलाया गया। इससे पहले श्री भक्तामर का पाठ वाचन वीरांगना शालू जैन के निज निवास पर किया गया, आयोजन में सबसे पहले श्री महावीर प्रार्थना और णमोकार मंत्र के वाचन के बाद भक्तामर पाठ किया गया ।उसके बाद जैन मिलन महिला मुरैना की अध्यक्षा वीरांगना सपना जैन ने, भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर सभी महिलाओं को पक्षियों के लिए दाना, पानी हेतु सकोरे वितरित किए , संयोजिका सरिता जैन ने सभी महिलाओं को संकल्प दिलाया की हम सब अपने -अपने घरों में नित्य नियम से पक्षियो़ं के लिए दाना पानी रखेंगे ।यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है, इसके बाद जैन मिलन महिला वर्धमान शाखा ने ज्ञान तीर्थ पर गायों को चारा और पक्षियों के लिए दाना- पानी रखा ।
विश्व कल्याण व सभी के निरोगी जीवन की मंगल कामना
सभी वीरांगना बहनों ने भक्तिभाव से नृत्य किये।इस कार्यक्रम में वीरांगना रजनी जैन ने कहा कि आज हमने श्री महावीर प्रार्थना एवं णमोकार महामंत्र का पाठ करके विश्व कल्याण व सभी के निरोगी जीवन की मंगल कामना की है, इसके साथ ही हमने यह प्रतिज्ञा की है कि हम अपने हृदय में पशु पक्षियों के प्रति दया की भावना बनाए रखते हुए उनका पेट भरने के लिए भोजन व दाना पानी देने का हरसंभव प्रयास करेंगे ।रजनी जैन ने कहा कि गायों के लिए भी चारा व रोटी की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। इस मौके पर पेड़ों पर सकोरे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था और दाना डालकर खाने की व्यवस्था भी की गई। पशुओ एवं जानवरों को रोटी और चारा भी खिलाया गया। क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता जैन, वीरांगना रजनी जैन सहित अध्यक्ष सपना जैन, सचिव कल्पना जैन, ऊषा जैन,शालू जैन, श्वेता जैन, शीतल जैन, सीमा जैन, प्रीति जैन, बबीता जैन एवं जैन मिलन वर्धमान की अध्यक्ष रुबी जैन, रीना जैन, निधी जैन, दीपाली जैन सभी सदस्य उपस्थित रही।













Add Comment