आचार्य पदारोहण महोत्सव कुण्डलपुर में 16 अप्रेल 2024 को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद की त्रिमासिक पत्रिका ‘ बुलेटिन’ के आचार्य श्री विद्यासागर विनयांजलि विशेषांक का विमोचन परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के संचालन में किया गया। पढि़ए पूरी रिपोर्ट…
कुण्डलपुर। आचार्य पदारोहण महोत्सव कुण्डलपुर में 16 अप्रेल 2024 को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद की त्रिमासिक पत्रिका ‘ बुलेटिन’ के आचार्य श्री विद्यासागर विनयांजलि विशेषांक का विमोचन परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के संचालन में, समारोह के मुख्य अतिथि श्री मोहन भागवत जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल जी, नवीन जैन जी राज्यसभा सांसद, शास्त्री परिषद के संरक्षक अशोक जी पाटनी, शास्त्री परिषद के संरक्षक प्रदीप जी पीएनसी आगरा, शास्त्री परिषद के अध्यक्ष डॉ श्रेयांस कुमार जी बड़ौत, महामंत्री ब्र. जयकुमार जी निशान्त टीकमगढ़, पूर्वमंत्री एवं विधायक जयंत जी मलैया, शैलेन्द्र जैन जी विधायक सागर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन जी आदित्य , तरवर सिंह लोधी पूर्व विधायक आदि के द्वारा किया गया।
विमोचन के बाद अंक की प्रति परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज, सभी पूज्य निर्यापक मुनिराज, मंच पर विराजमान सभी पूज्य मुनिराजों, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा जी , मोटिवेशनल स्पीकर डॉ उज्ज्वल पाटनी सहित मंचासीन सभी गण्यमान्य अतिथियों को अंक की प्रति शास्त्री-परिषद के अध्यक्ष डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत, महामंत्री ब्र. जयकुमार निशान्त टीकमगढ़, ब्र. जिनेश मलैया इंदौर, पंडित राजकुमार शास्त्री सागर, मानद संपादक डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने भेंट की।
इस मौके पर ब्र. नितिन भैया, ब्र. विनोद भैया, प्रो. फूलचंद्र प्रेमी वाराणसी, संयुक्त मंत्री पंडित विनोद कुमार जैन रजवांस, डॉ. अमित कुमार जैन आकाश वाराणसी, ब्र.धीरज भैया, पंडित सनत कुमार जैन रजवांस, पंडित श्रीनंदन जैन , संजीव शास्त्री, डॉ. राजेश शास्त्री, डॉ. आशीष शास्त्री दमोह, पंडित सचिन शास्त्री, पंडित शुभम शास्त्री बड़ामलहरा, अनेकांत शास्त्री बम्होरी, पंडित वीरेंद्र शास्त्री दमोह आदि विद्वान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।













Add Comment