समाचार

नवसंवत्सर पर आयोजन : गुड़ी पड़वा पर जैन मंदिरों में हुआ विशेष अभिषेक पूजन 


 चैत्र सुदी एकम विक्रम संवत 2081 के प्रारंभ में आज सभी जैन धर्मावलंबियों के द्वारा सभी जैन मंदिरों में विशेष अभिषेक पूजन कर हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


सनावद। चैत्र सुदी एकम विक्रम संवत 2081 के प्रारंभ में आज सभी जैन धर्मावलंबियों के द्वारा सभी जैन मंदिरों में विशेष अभिषेक पूजन कर हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया गया। सन्मति काका ने बताया कि आज के दिन सभी श्रद्धालुओं द्वारा नवीन वस्त्र धारण कर प्रातः जल्दी उठ कर मंदिरों में विशेष अभिषेक पूजन कर सभी को आपस में जय जिनेंद्र बोल कर हिंदू नव वर्ष की बधाई दी गई।

इस अवसर पर दिगंबर जैन पार्श्वंनाथ जैन बड़ा मंदिर, सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर, आदिनाथ खंडेवाल मंदिर, श्रीमंदिर जिनालय, महावीर जिनालय सहित णमोकार धाम पोदनपुरम में सभी समाज जनों ने दर्शन कर विक्रम संवत की शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page