अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में नेमी नगर स्थित जैन कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर में आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक, शांतिधारा की गई। उसके बाद बैंड बाजे के साथ कॉलोनी के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई। पढ़िए कैलाश लुहाड़िया की विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में नेमी नगर स्थित जैन कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर में आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक, शांतिधारा की गई। उसके बाद बैंड बाजे के साथ कॉलोनी के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई, जहां पर जगह- जगह पाद मुनि श्री के प्रक्षालान, आरती और अर्घ्य समर्पित किए गए। प्रभात फैली में श्रावक- श्राविका ध्वज लेकर चल रहे थे और भजन नृत्य करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी के बाद मंदिर प्रांगण में मुनि श्री का प्रवचन हुआ और उसके बाद संजीव मनीष काला की और से प्रभावना वितरित की गई। संध्याकाल आरती के पश्यात संगीतमय भक्तामरजी का पाठ व उर्मिला जैन के द्वारा प्रभावना का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, मंत्री गिरिश पाटोदी, इन्द्र कुमार सेठी, पवन जैन गुनावाला, किरण बड़जात्या, सरिता जैन, स्मिता गंगवाल, उर्मिला डोसी, ललित डोसी, रेखा पतंगया, सपना जैन, रवि बिलाला, गिरीश काला आदि समाजजन उपस्थित थे।














Add Comment