श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अवसर पर पं प्रद्युम्न कुमार शास्त्री जयपुर को प्रतिष्ठा मार्तण्ड की उपाधि से सम्मानित किया गया। अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आयोजित श्री में श्री सिद्धचक्र महामण्ङल विधान दिगम्बर जैन मंदिर धोद सीकर राजस्थान का ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें 500 इन्द्र-इन्द्राणियों ने भक्ति-भाव से सिद्धों की पूजा-अर्चना की। पढि़ए मनीष शास्त्री विद्यार्थी की रिपोर्ट….
जयपुर। अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आयोजित श्री में श्री सिद्धचक्र महामण्ङल विधान दिगम्बर जैन मंदिर धोद सीकर राजस्थान का ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें 500 इन्द्र-इन्द्राणियों ने भक्ति-भाव से सिद्धों की पूजा-अर्चना की। विधान की विशेषता यह रही कि इसमें देश के कौने-कौने से भक्त पहुंचे थे। दिल्ली-मुम्बई-बैंगलूरु, कोलकाता, इम्फाल, जयपुर, सीकर, गुवाहटी आदि स्थानों से भक्तों ने आकर कार्यक्रम को ऐतिहासिकता प्रदान की। सम्पूर्ण कार्यक्रम को पं प्रद्युम्न कुमार जैन शास्त्री मोहनबाड़ी जयपुर ने अपने कुशल निर्देशन से भव्यता एवं दिव्यता प्रदान की।
विधान की परिसमाप्ति एवं विश्वशान्ति महायज्ञ पूर्णाहुति के अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज धोद द्वारा पं प्रद्युम्न कुमार जैन शास्त्री जयपुर को उनके प्रभावी विधानाचार्यत्व अनुशासन एवं मार्गदर्शन के लिए ‘प्रतिष्ठा मार्तण्ड’ की मानद् उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री स्वरूपचंद काला गुवाहाटी, विजय कुमार पाटनी कोलकाता, ज्ञानचंद काला दिल्ली, संपतकुमार पाटनी मुम्बई, विजय कुमार सेठी जयपुर, महेश कुमार काला इंफाल, संजय कुमार काला सूरत, सुशील पाटनी, कैलाश चंद काला, रमेश काला, राजेश सेठी, धोद आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस टी वी चैनल पर किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मुम्बई के श्रेष्ठी श्री सम्पत जी पाटनी ने किया इस उपलब्धि पर देश एवं प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रभावना जनकल्याण परिषद के महामंत्री पं प्रद्युम्न कुमार जी शास्त्री को राजेश रागी बक्सवाहा, डॉ सुनील संचय ललितपुर, सुनील सोजना टीकमगढ़, राजेंद्र महावीर सनावद, मनीष विद्यार्थी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।













Add Comment