इंदौर के जीनियस ग्रुप के 60 सदस्य 13 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के बाद 23 अप्रैल को लौट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विदेशी संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया। यात्रा का सफल संचालन ग्रुप टीम ने किया। —पढ़िए रेखा जैन की यह रिपोर्ट….
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस परिवार का 13 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया का यादगार विदेशी दौरा 23 अप्रैल को दिल्ली वापसी के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण होने जा रहा है।

शानदार नेतृत्व और व्यवस्थाएं
इस पूरी यात्रा का श्रेय ग्रुप के संस्थापक संरक्षक विजय इंदिरा बड़जात्या, अध्यक्ष संजय बरखा बड़जात्या और सचिव जितेंद्र रानू पोरवाल को जाता है। वहीं मुख्य संयोजक सचिन-श्वेता जैन, अक्षय-लीना कासलीवाल, आनंद-अंतिका गोधा और नवीन-शिवानी गोधा ने पूरी यात्रा को बेहतरीन और बजट में सफल बनाया।
60 सदस्यों ने लिया हिस्सा
11 अप्रैल से शुरू हुई इस यात्रा में ग्रुप के 60 सदस्य—विजय इंद्रा बड़जात्या, टीके मंजू वेद, जिनेश रूपम जैन, अमित सारिका रांवका, अक्षय लीना कासलीवाल, संजय बरखा बड़जात्या, आनंद अंतिका गोधा, रोशन निधि जैन, सचिन श्वेता जैन, इशान जैन, जिया जैन, नवीन शिवानी गोधा, प्रथम जैन, निलेश श्वेता जैन, संजय अंजू गंगवाल, अशोक मधु जैन, दिलीप सरला चौधरी, इंद्र वीणा सेठी, आकाश दीपिका जैन, राजेश शिखा जैन, संजय सीमा जैन, प्रसन्न कुसुम सिंगी, अनिल सीमा जैन, सुरेश सुशीला जैन, शरद रेखा जैन, अजय ज्योति सेठी, अखिलेश रिंकल जैन, इशीता जैन, पलक सिंघी, कुशलराज जैन, प्रफुल्ल स्वास्तिक, वंदित बड़जात्या, अद्विक जैन, जैनम जैन, लवीत सेठी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
सियोल में संस्कृति और इतिहास का संगम
दिल्ली से उड़ान भरकर सियोल पहुंचने पर सदस्यों ने कोरियाई संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव किया। यहां शाही महल, एन सियोल टावर, बुक्चोन हनोक विलेज और नामी आइलैंड जैसे आकर्षणों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जापान में तकनीक और प्रकृति का अद्भुत मेल
इसके बाद समूह जापान पहुंचा, जहां माउंट फूजी की प्राकृतिक सुंदरता, टोक्यो टावर, सेंसो-जी मंदिर, क्योटो के ऐतिहासिक स्थल और विश्व प्रसिद्ध शिबुया क्रॉसिंग ने सभी का दिल जीत लिया।
यादों से भरी एक खास यात्रा
इस यात्रा ने सभी सदस्यों को एक साथ समय बिताने, नई संस्कृतियों को समझने और जीवन भर की यादें संजोने का मौका दिया।
देशभर में बना अलग मुकाम
जीनियस ग्रुप आज न सिर्फ इंदौर बल्कि पूरे भारत में विदेशी यात्राओं के आयोजन में अग्रणी पहचान बना चुका है।
धन्यवाद और साधुवाद
इस सफल और यादगार यात्रा के लिए ग्रुप के संस्थापक, अध्यक्ष, सचिव, संयोजकों और सभी सदस्यों को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया गया।













Add Comment