समाचार

अब तक की है 75 हजार किलोमीटर की यात्रा : आर्यिका सुप्रकाशमति का 43वां दीक्षा दिवस ध्यानोदय तीर्थ पर मनेगा


आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी का 43वां दीक्षा दिवस 14 जनवरी को ध्यानोदय तीर्थ पर मनाया जाएगा। आर्यिका श्री ने 42 वर्ष पूर्व मुंबई पोदनपुर त्रिमूर्ति पर आचार्य अभिनंदन सागर से दीक्षा ली थी। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


उदयपुर। आर्यिका सुप्रकाशमति माताजी का 43वां दीक्षा दिवस 14 जनवरी को ध्यानोदय तीर्थ पर मनाया जाएगा। सुप्रकाश ज्योति मंच के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि आर्यिका श्री ने 42 वर्ष पूर्व मुंबई पोदनपुर त्रिमूर्ति पर आचार्य अभिनंदन सागर से दीक्षा ली थी। तब वे 13 वर्ष की थीं और सुशीला नाम था। अब तक माताजी ने 75 हजार किमी की पद यात्रा की है। दीक्षा दिवस पर प्रातः 8 बजे विशेष प्रभु कामधेनु शांतिनाथ का कई प्रकार के रसों से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दीक्षा महोत्सव शुरू होगा। इससे पहले मुनि आर्षकीर्ति 13 जनवरी को शाम 5 बजे सेक्टर 4 से विहार कर ध्यानोदय तीर्थ पधारेंगे।

मुनि मेधांश ने किया शिल्पग्राम का अवलोकन

मुनि संबोध कुमार मेधांश व मुनि सिद्धप्रज्ञ ने शिल्पग्राम का अवलोकन किया। मुनियों ने जैसलमेर के गायकों से पधारो म्हारे देस …, लाल मेरी पत…. गीत सुने और प्रशंसा की। मुनि संबोध कुमार कहा कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का कोई विकल्प नहीं मिल सकता। इस अवसर पर दिनेश, हेमंत चंदवानी, कमलेश बंब, अंकुश मेहता, गौरव चौधरी, रोहित चौधरी, रेखा जैन, साक्षी हिरण, अनुष्का सोलंकी आदि मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page