समाचार

शोभायात्रा के साथ हुए विविध कार्यक्रम : भगवान पार्श्वनाथ का हुआ अभिषेक    


श्री 1008 चिंतामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पश्चिमपुरी आगरा में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक हुआ। पंडित राकेश जैन ने मंत्रों के द्वारा क्रियाएं संपन्न करवाईं। झंडारोहण डॉ. शैलेन्द्र जैन ने किया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट


आगरा। श्री 1008 चिंतामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पश्चिमपुरी आगरा में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक हुआ। पंडित राकेश जैन ने मंत्रों के द्वारा क्रियाएं संपन्न करवाईं। झंडारोहण डॉ. शैलेन्द्र जैन ने किया। इसके बाद रथयात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर रूपा पैलेस से हुआ, जो करगिल चौराहा, करगिल पेट्रोल, पश्चिमपुरी जैन मंदिर पर समाप्त हुई। सबसे पहले ध्वज लेकर बच्चे जिओ और जीने दो का संदेश देते हुए चल रहे थे।

उसके बाद बैंड बाजों के साथ सबसे आगे झूलने- पालने की झांकी, जन्मकल्याणक की झांकी, पांडुकशिला पर भगवान का अभिषेक की झांकी, कर्मठ का उपसर्ग की झांकी शामिल थी। शोभायात्रा में जगह-जगह भव्य स्वागत और पुष्प वर्षा हुई और श्रीजी की आरती उतारी। बैंडबाजों के साथ श्रीजी को लेकर भव्य चांदी का रथ चल रहा था। किशोर बैंड की धुन पर महिलाएं एवं बालिका मंडल ने नृत्य किया। आगरा के इतिहास में पहली बार श्री भगवान पार्श्वनाथ के 2900वें जन्मकल्याणक की तृतीय रथयात्रा बड़ी धूमधाम से निकली गई। इंद्रों द्वारा मंदिर में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा पर छत्र, चंवर एवं भावमण्डल सुशोभित किए गए और भगवान आदिनाथ और श्री महावीर की प्रतिमाओं को कमलासन पर विराजमान किया गया।

इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री राहुल जैन,संजय जैन, अनुराग जैन, अमर जैन, डॉ. शैलेन्द्र जैन, अमित जैन, रवि जैन, पंकज जैन, विशाल जैन, राजीव जैन, राजेश बैनारा, विजय जैन निमोरब, सतीश जैन, सुशील जैन, राकेश जैन पेंट, विवेक जैन, शैलेन्द्र जैन, आदर्श जैन, विपिन जैन, मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन एवं राहुल जैन सहित समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page