समाचार

8 से 15 जनवरी तक होगा सिद्धचक्र विधान : ज्ञानतीर्थ में सिद्धचक्र विधान के साथ होगी सिद्धों की आराधना


श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ जिन मंदिर में सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज, मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज, मुनिश्री नियोगसागर महाराज के पावन सान्निध्य में 8 जनवरी से 15 जनवरी तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन प्रतिष्ठाचार्य राजेंद्र जैन शास्त्री मगरोनी के आचार्यत्व में होने जा रहा है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में निरंतर 8 दिन जिनेंद्र प्रभु की भक्ति के साथ सिद्धों की आराधना का आयोजन होने जा रहा है। अलापुर जौरा निवासी इंदुरिख्या परिवार के अनुसार ए. बी. रोड हाइवे पर स्थित श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ जिन मंदिर में सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज, मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज, मुनिश्री नियोगसागर महाराज के पावन सान्निध्य में 8 जनवरी से 15 जनवरी तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन प्रतिष्ठाचार्य राजेंद्र जैन शास्त्री मगरोनी के आचार्यत्व में होने जा रहा है।

ज्ञानतीर्थ पर विराजमान ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी का संपूर्ण कार्यक्रम में निर्देशन प्राप्त होगा। इस आयोजन में निरंतर आठ दिवस सिद्धों की आराधना की जाएगी। भजन गायक एवं संगीतकार मनीष जैन एंड पार्टी अपनी संगीतमय स्वर लहरी के साथ सिद्ध परमेष्ठियों को अर्घ्य समर्पित कराएंगे।

ये होंगे कार्यक्रम

आयोजन के प्रथम दिन 8 जनवरी को देव – गुरु आज्ञा, घट यात्रा, ध्वजारोहण, सकलीकरण, शुद्धि, जिनेंद्र प्रभु की पूजनादि के पश्चात विधान का शुभारंभ होगा। विधान के मध्य प्रतिदिन शाम को महा आरती, शास्त्र सभा, प्रवचन एवं रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन 15 जनवरी को विश्व शांति की कामना के साथ महायज्ञ किया जायेगा। हवन आदि के पश्चात श्री जिनेंद्र प्रभु को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की वापसी पर श्री जिनेंद्र प्रभु को पांडुक शिला पर विराजमानकर इंद्रो द्वारा जलाभिषेक किया जायेगा। कार्यक्रम के समापन पश्चात पुण्यार्जक परिवार राजकुमार, विजय, विमलेश, जिनेन्द्र, अनिल, संतकुमार इंदुरिख्या परिवार की ओर से सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है। पुण्यार्जक परिवार, ज्ञानतीर्थ महाआराधक परिवार, जौरा अलापुर, मुरैना सकल जैन समाज ने सभी सधर्मी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में विधान में सम्मिलित होने की अपील की है ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page