समाचार

रक्तदान और नेत्रदान शिविर का हुआ आयोजन : जन्म और तप कल्याणक महोत्सव मनाया


विश्व जैन संगठन इंदौर एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी विद्या पैलेस द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ एवं चंदा प्रभु भगवान का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक जैन समाज के द्वारा मनाया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। विश्व जैन संगठन इंदौर एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी विद्या पैलेस द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ एवं चंदा प्रभु भगवान का जन्म और तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक जैन समाज के द्वारा मनाया गया। संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर एक शाम पारसनाथ एवं चंदा प्रभु भगवान के भजनों के नाम के साथ आयोजित की गई। इसे अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद आचार्य प्रसन्न ऋषि जी, आचार्य श्री दया ऋषि जी, सिद्धांत सागर जी के प्रवचन का भी लाभ समाज को प्राप्त हुआ।

रक्तदान शिविर लगाया

विश्व जैन संगठन इंदौर के माध्यम से विद्या पैलेस पर इंडियन रेड क्रॉस ब्लड डोनेशन के माध्यम से कैंप लगाया गया, जिसमें युवाओं और महिलाओं ने ब्लड डोनेट किया एवं नेत्र दान के लिए भी मृत्यु पश्चात सहमति प्रदान करने के लिए फॉर्म सोसाइटी को प्रदान किए। विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन, महेंद्र पहाड़िया उपाध्यक्ष, ओम पटौदी महामंत्री, अभय सिंघवी कोषाध्यक्ष, एडवोकेट पारस जैन सचिव, केसी जैन एवं संगठन के प्रमुख वरिष्ठ एवं सभी समाजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page