कर्नाटक में दिगंबर जैन समाज के आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी की नृशंस हत्या के विरोध, हत्यारों को फांसी की सजा व देश भर में विहार के समय जैन साधुओं को सुरक्षा देने की मांग को लेकर आगामी 20 जुलाई को संभाग के सकल जैन समाज की ओर से उदयपुर संभाग के बंद का आह्वान किया गया है। पढ़िए तुष्टि जैन की रिपोर्ट…
उदयपुर। कर्नाटक में दिगंबर जैन समाज के आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी की नृशंस हत्या के विरोध, हत्यारों को फांसी की सजा व देश भर में विहार के समय जैन साधुओं को सुरक्षा देने की मांग को लेकर आगामी 20 जुलाई को संभाग के सकल जैन समाज की ओर से उदयपुर संभाग के बंद का आह्वान किया गया है। कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य काम कुमार नंदी की हत्या से देश भर की जैन समाज में रोष है। जैन समाज अहिंसा प्रेमी समाज है।
उनके संत की हत्या बर्दाश्त से बाहर है। उदयपुर संभाग का सकल जैन समाज इस हत्या के विरोध और देश भर में साधु-संतों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर 20 जुलाई को अपने व्यवसाय बंद कर सरकारी कार्यकाल में अवकाश लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे। 18000 दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़नियां ने बंद को सफल बनाने और ज्ञापन देने का आह्वान किया है।













Add Comment