गणाचार्य विरागसागर महाराज के प्रभावक शिष्य भक्तामर वाले बाबा उच्चारणाचार्य विनम्र सागर महाराज का 20 जून को 18 पिच्छीधारी साधुओं के साथ टीकमगगढ़ नगर से प्रभावना पूर्वक ललितपुर के लिए विहार हुआ। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…
ललितपुर। गणाचार्य विरागसागर महाराज के प्रभावक शिष्य भक्तामर वाले बाबा उच्चारणाचार्य विनम्र सागर महाराज का 20 जून को 18 पिच्छीधारी साधुओं के साथ टीकमगढ़ नगर से प्रभावना पूर्वक ललितपुर के लिए विहार हुआ। इसे सम्पन्न कराने में ललितपुर जैन समाज के लोग प्रमुख रूप से सम्मलित रहे।प्रातःकाल जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया के साथ प्रतिनिधिमण्डल टीकमगढ़ जैन मंदिर पहुंचा, जहां आचार्य श्री विनम्र सागर महाराज के संसघ को श्रीफल अर्पित कर विहार के लिए आशीर्वाद लिया।
आचार्य श्री ने अपने संघ, जिसमें 18 पिच्छिीधारी साधुओं शामिल हैं, के साथ ललितपुर की ओर विहार किया। उनके संघ में नगर गौरव आर्यिका विनेह श्री माता जी विराजमान हैं। आचार्य श्री संघस्थ साधुओं सहित प्रातःकाल बानपुर पहुंचे, जहां जैन मंदिर में आचार्य संघ की भव्यता के साथ अगुवाई जैन समाज ने की। आचार्य श्री ससंघ बानपुर में विराजमान हैं, जहां जैन समाज में उत्सााह का माहौल है।
इस मौके पर ललितपुर जैन पंचायत के कोषाध्यक्ष मुकेश सराफ, मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, नीरज जैन मुल्लन, अभिषेक अनौरा, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, वैभव जैन टिन्न, चंदन सिंघई, अमित जैन, मनोज जैन कामरेड, अनंत सराफ, अंशुल पहलवान सहित अनेक लोग सम्मलित रहे। गौरतलब रहे कि ललितपुर नगर में चातुर्मास के लिए गणाचार्य विराग सागर महाराज ने ललितपुर जैन पंचायत का आग्रह स्वीकार कर भक्तामर वाले बाबा उच्चारणाचार्य विनम्र सागर महाराज को चातुर्मास हेतु स्वीकृति प्रदान की, जिसे लेकर जैन समाज एवं स्वयंसेवी संस्थाएं उत्साहित हैं।













Add Comment