इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या एवं आर्यिका श्री 105 आदर्श मति माता जी की संघस्थ आर्यिका श्री 105 अनुनय मति माता जी की समाधि 24 मई, बुधवार को दयोदय तीर्थ तिलवाराघाट, जबलपुर में दोपहर 3:12 बजे हो गयी है। माताजी का डोला यात्रा दयोदय तीर्थ से निकाली गई।
अंतिम संस्कार तिलवारा घाट पर हुआ। माता जी की समाधि पर जैन समाज में शोक की लहर है। इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, डॉ. जैनेन्द्र जैन, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
+1













Add Comment