हैदराबाद- तेलंगाना की महिला परिषद की जैन महिलाओं ने कुछ नया करने का सोचा और बना दिया दक्षिण भारत का पहला जैन लेडीज बैंड, इस बैंड में कुल 20 महिलाएं हैं। बैंड का नाम सरोवर की गूंज है। इन महिलाओं ने विगत दिनों महावीर जन्म कल्याणक पर्व पर भी अपनी शानदार भक्ति मय प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया था। पढ़िए राजेन्द्र जैन महावीर की रिपोर्ट…
हैदराबाद। जैन समाज की महिलाओं ने भक्ति के क्षेत्र में कुछ नया करने की सोची और बना दिया एक सुमधुर बैण्ड, जिसका नाम रखा है सरोवर की गूंज।
हैदराबाद- तेलंगाना की महिला परिषद अध्यक्ष शिल्पा जैन ने बताया कि हम जैन महिलाओं ने कुछ नया करने का सोचा और बना दिया दक्षिण भारत का पहला जैन लेडीज बैंड, इस बैंड में कुल 20 महिलाएं हैं, जो सरोवर की गूंज बैंड में सक्रिय हैं। इन महिलाओं ने विगत दिनों महावीर जन्म कल्याणक पर्व पर भी अपनी शानदार भक्ति मय प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया था। सरोवर की गूंज बैंड में शिल्पा जैन के नेतृत्व में श्वेता जैन, नेहा जैन, निकिता हीरावत, प्रीति जैन, रीता जैन, रेखा जैन, रीनू बड़जात्या, रेणु शाह, विनिता जैन, गरिमा लुहाड़िया, नीता जैन, रिचा जैन, शिल्पी जैन, सुषमा जैन, प्रियंका जैन, चारू जैन, कृष्णा जैन, मीना जैन सक्रिय हैं जो सामाजिक कार्यों में निरंतर संलग्न रहकर अपना काम कर रही हैं। दक्षिण भारत के प्रथम महिला बैंड की प्रस्तुति पर अनेक स्नेहीजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मध्यप्रदेश की हैं बेटी
उल्लेखनीय है कि शिल्पा जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर के कांसल परिवार की बेटी हैं। वह प्रारंभ से ही धार्मिक-सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहकर धार्मिक संस्कारों से ओतप्रोत है। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करती रही हैं और समाज को संगठित कर निरन्तर धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं।













Add Comment