समाचार सम्मेदशिखर

प्रतिष्ठाकरण : अन्तर्मना प्रसन्न सागर जी महामुनिराज के सानिध्य में हुई सन्मति सागर जी महाराज की धातु की प्रतिमा विराजमान 


आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महामुनिराज के ससंघ के सानिध्य में सम्मेदशिखर जी के बाहुबली 24 टोंक मंदिर में आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज की धातु से निर्मित प्रतिमा का प्रतिष्ठाकरण हर्ष-उल्लास के साथ संपन्न हुआ। राजकुमार अजमेरा की रिपोर्ट… 


सम्मेदशिखर जी। परम पूज्य साधना महोदधि अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महामुनिराज के ससंघ के सानिध्य में सम्मेदशिखर जी के बाहुबली 24 टोंक मंदिर में परम तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज की धातु से निर्मित प्रतिमा का प्रतिष्ठाकरण हर्ष-उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आचार्य संघ के द्वारा धातु की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात प्रतिमा को पूजा और विधि-विधान के द्वारा नव निर्मित मंदिर में विराजमान किया गया, जो आने बाले समय मै मधुबन आने बाले यात्रियों के लिए श्रद्धा का अनूठा केंद्र बनेगा।

मंगल विहार की संभावना

अन्तर्मना का 13 फरवरी को दिन में सम्मेदशिखर जी से मंगल विहार निमियाघाट पंचकल्याणक के लिये होने की संभावना है। इसके बाद निमियाघाट में पंचकल्याणक अन्तर्मना के सानिध्य में होगा। यह जानकारी विवेक गंगवाल, कोलकोत्ता और कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page