समाचार

जयपुर में त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव 27 से: जिनालय और कार्यालय का होगा शिलान्यास


सारांश

जयपुर के मानसरोवर के वरुण पथ जैन मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज सान्निध्य में 27 जनवरी से त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव का आयोजन किया गया है। 108 दीपों से श्रीजी एवं गुरुदेव की महामंगल आरती एवं 48 दीपों के साथ भक्तामर मंडल दीप महार्चना का कार्यक्रम होगा। पढ़िए विस्तृत खबर।


जयपुर। जयपुर शहर के मानसरोवर स्थित वरुण पथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सान्निध्य में त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव का 27 जनवरी से 29 जनवरी तक भव्य आयोजन किया गया है। इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालुगण श्रद्धा-भक्ति के साथ आचार्य श्री के सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।

सम्मति सागर जी का 84वां जन्म जयंती महोत्सव भी

प्रचार संयोजक अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि त्रिदिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 27 जनवरी को प्रातः 6.30 बजे श्रीजी के कलशाभिषेक और शांतिधारा के साथ होगा। प्रातः 8.15 बजे आचार्य सुनील सागर महाराज के मंगल प्रवचन, प्रातः 11.30 बजे नवीन जिन मंदिर एवं कार्यालय का शिलान्यास, दोपहर 2 बजे आचार्य सम्मति सागर महाराज विधान पूजन, सायं 6 बजे 108 दीपों से श्रीजी एवं गुरुदेव की महामंगल आरती एवं 48 दीपों के साथ भक्तामर मंडल दीप महार्चना का कार्यक्रम होगा। इसी तरह 28 जनवरी को मुख्य आयोजन दोपहर 1 बजे तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री सम्मति सागर जी महाराज का 84वां जन्म जयंती महोत्सव एवं आचार्य सुनील सागर महाराज का भव्य पूजन, 13 पुण्यर्जक परिवारों द्वारा आचार्य सम्मति सागर महाराज के श्रमणोंत्सव पर 84 दीपकों से विशेष अर्चना, विद्वानों एवं संघ में विराजमान मुनिराजों व आर्यिका माताजी द्वारा विनयांजलि सभा का आयोजन होगा।

गुरुदेव की महामंगल आरती के साथ महोत्सव का समापन

अध्यक्ष एमपी जैन ने बताया की 29 जनवरी को त्रिदिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य आयोजन दोपहर 2 बजे कल्याण मंदिर विधान एवं सायं 6.30 बजे 108 दीपों से श्रीजी एवं गुरुदेव की महामंगल आरती के साथ महोत्सव का निष्ठान किया जाएगा। कोई भी जानकारी अभिषेक जैन बिट्टू प्रचार संयोजक, वरुण पथ श्री दिगंबर जैन समाज समिति, मानसरोवर, जयपुर से उनके मोबाइल 9829566545 पर प्राप्त की जा सकती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page