दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने अपनी मौजूदगी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रतापगढ़ ग्रुप से 2 और सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है। बीते वर्ष फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरी वार्षिक कैबिनेट मीटिंग प्रतापगढ़ में संपन्न हुई थी। प्रतापगढ़ से पढ़िए, यह खबर…
प्रतापगढ़। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने अपनी मौजूदगी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रतापगढ़ ग्रुप से 2 और सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी है। ग्रुप के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि बीते वर्ष फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरी वार्षिक कैबिनेट मीटिंग प्रतापगढ़ में संपन्न हुई थी।

प्रतापगढ़ ग्रुप की कार्यशैली और कुशल प्रबंधन से प्रभावित होकर शीर्ष नेतृत्व ने फेडरेशन को और अधिक मजबूती देने के लिए ग्रुप के भूतपूर्व सचिव अंकित जैन को राष्ट्रीय सह सचिव एवं ग्रुप के उपाध्यक्ष सुनील शाह निर्देशक मंडल पद पर मनोनीत किया है। अब प्रतापगढ़ ग्रुप से 4 सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिल गई है। जिससे जयपुर रीजन और मेवाड़ रीजन को मजबूती मिलेगी। इस घोषणा से दोनों ही नव मनोनीत पदाधिकारियों को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। साथ ही ग्रुप द्वारा दोनों का बहुमान किया गया।













Add Comment