समाचार

ग्रेटर बाबा नवग्रह जिनालय से मूर्तियां चुराने वाले 3 और चोर पकड़े: तेलंगाना में जमीन में गाड़ रखी थीं मूर्तियां, चार साथी पूर्व में हुए थे गिरफ्तार


नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नगर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित ग्रेटर बाबा नवग्रह जैन मंदिर में विगत 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात मामले में पुलिस ने तीन और चोरों को गिरफ्तार किया है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार को तेलंगाना से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुछ मूर्तियां भी बरामद की गई हैं।

तेलंगाना में छिपे बैठे थे शातिर चोर 

डीसीपी जोन-1 नरेन्द्र रावत के निर्देशन में गठित टीम ने इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र से लखन, दीपक चौहान और रामबाबू को पकड़ा है। आरोपी महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में छिपते हुए तेलंगाना पहुंचे थे। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर लगातार निगरानी कर रही थी। सटीक सूचना मिलने पर टीम ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने चोरी की मूर्तियों और अन्य सामान को जमीन में छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने बताए गए स्थान से मूर्तियां बरामद कर ली हैं। मामले में अन्य सामान की बरामदगी के लिए भी पूछताछ कर रहे हैं।

पूर्व में महिला सहित चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने गत 13 मई को ललित चौहान, विशाल केवट, ओमप्रकाश चौहान और गीताबाई मकवाना को गिरफ्तार किया था। इनमें तीन आरोपी खरगोन जिले के निवासी हैं, जबकि गीताबाई तेजाजी नगर क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में लखन और उसके साथियों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि चोरी की गई शेष मूर्तियां और कलश फरार आरोपियों के पास हैं। इसके बाद पुलिस ने तलाश तेज की और तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह भी बताया कि मंदिर में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पूरे गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इस मामले में आगे की जांच जारी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page