समाचार

जैसवाल जैन परिषद ने की वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा : परिषद का वार्षिक समारोह भव्यता से संपन्न 


जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद दिल्ली ने भव्य समारोह के दौरान मंगलमय वार्षिक समारोह में वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा की।चम्पापुर, मंदारगिरी, जमुई, गुणावा, पावापुरी पंच पहाड़ी सहित आसपास के तीर्थ क्षेत्रों की वंदना कराने की घोषणा की। यह महा तीर्थ यात्रा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद दिल्ली ने भव्य समारोह के दौरान मंगलमय वार्षिक समारोह में वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा की। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद दिल्ली के महामंत्री सौरभ जैन गोविंदपुरी ने बताया कि इस वर्ष भी जैसवाल जैन परिषद दिल्ली द्वारा सजातीय बंधुओं को तीर्थयात्रा कराने का संकल्प लिया है। विगत दिवस अग्रवाल भवन दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन एवं सीए कमलेश जैन चीफ एक्जीक्यूटिव अरुण बेवरेज गुरुग्राम की उपस्थिति में चम्पापुर, मंदारगिरी, जमुई, गुणावा, पावापुरी पंच पहाड़ी सहित आसपास के तीर्थ क्षेत्रों की वंदना कराने की घोषणा की। यह महा तीर्थ यात्रा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी

इनकी उपस्थिति में हुआ यह आयोजन

वार्षिक समारोह में विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार जैन जनकपुरी, रुपेश जी जैन (मेगा ड्रायफ्रूट्स), प्रदीप जैन (गुरुग्राम), रामकिशोर शर्मा (निगम पार्षद, शकरपुर) की उपस्थिति रही।वार्षिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मंच उदघाट्न अशोककुमार सचिन जैन (वर्धमान जनरेटर गोविंदपुरी), दीप प्रज्ज्वलन प्रदीप कुमार निरंकार जैन (कलकत्ता वाले, वसुंधरा) एवं सुनील जैन, अक्षत जैन (मोना जनरेटर) द्वारा किया गया । चित्र अनावरण अशोक जैन, दीपक जैन (गोविंदपुरी), सुभाष चन्द्र विकास जैन (खानपुर, दिल्ली) द्वारा किया गया। साथ ही जिनवाणी स्थापना कपूर चंद गगन जैन (इंदिरापुरम), निर्मल कुमार निर्ग्रन्थ जैन (शाहदरा, दिल्ली) एवं मुन्नालाल निशांत जैन (सिंघावली वाले, शकरपुर) के कर कमलों से की गई।

इनका हुआ अभिनंदन

समारोह में उपस्थित सभी सजातीय बंधुओं के स्वादिष्ट एवं वात्सल्यपूर्ण भोज का आयोजन सुनील जैन अक्षत जैन (मोना जनरेटर) वालों द्वारा की गई। मुन्नालाल संदीप जैन के सौजन्य से निमंत्रण कार्ड एवं लक्की ड्रॉ पं.रमेश चंद, सुनील कुमार, मनोज कुमार जैन (मनियां वाले) मंडावली के सौजन्य से किया गया। समारोह में जैसवाल जैन युवाजन, जैन मंच, स्याद्वाद महिला मंडल, सिद्धनंदिनी महिला मंडल, धर्म जागृति महिला मण्डल एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक संस्थाओं से पधारे सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी परिषद एवं महिला परिषद हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सभी दातारों का अभिनंदन किया

जैसवाल जैन परिषद द्वारा वर्ष 2026 की प्रस्तावित तीर्थ यात्रा हेतु सहयोग राशि की घोषणा कर परिषद के इस पुण्य कार्य में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का एवं आत्मीय मातृशक्ति योजना में अपनी चंचला लक्ष्मी का योगदान करने वाले सभी दातारों का अभिनंदन किया। परिषद के अध्यक्ष अध्यक्ष सुनील जैन (मोना जनरेटर), कार्याध्यक्ष अशोक जैन (वर्धमान जनरेटर), महामंत्री सौरभ जैन (गोविंदपुरी), कोषाध्यक्ष पदमचंद जैन (शकरपुर), प्रवक्ता ऋषभ जैन (जेएनयू) एवं समस्त कार्यकारिणी श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोंचिया परिषद् दिल्ली एनसीआर ने समारोह में उपस्थित होने एवं दिए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page