समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में लगा अर्हं ध्यान योग शिविर : योगमय आगरा 2026 अभियान के तहत हुआ आयोजन 


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में संचालित ‘योगमय आगरा 2026’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज मारुति स्टेट में अर्हं ध्यान योग शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, युवाओं एवं समाजजनों ने सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिक साधना का लाभ प्राप्त किया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में संचालित ‘योगमय आगरा 2026’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज मारुति स्टेट में अर्हं ध्यान योग शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, युवाओं एवं समाजजनों ने सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिक साधना का लाभ प्राप्त किया। प्रातःकाल आयोजित शिविर में प्रतिभागियों को अर्हं ध्यान योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक उन्नति और सकारात्मक जीवन का सशक्त माध्यम है।

आयोजकों ने बताया कि ‘योगमय आगरा 2026‘ अभियान के अंतर्गत 21 दिन तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ शरीर, शांत मन और सुखी जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर रिखबचंद जैन, मनोज जैन ,नरेश जैन, मयंक जैन, अजय जैन, संजीव जैन, शुभम जैन,रश्मि जैन, स्वीटी जैन, ममता जैन, शिखा जैन, शिल्पी जैन आदि की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page