समाचार

पल्लीवाल महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ : पल्लीवाल जैन मंदिर में हुआ भव्य समारोह में उपस्थित रहे समाजजन


अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पल्लीवाल महासभा शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों ने सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ लेकर पद भार ग्रहण किया। विगत दिवस नगर के लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन पल्लीवाल मंदिर के विशाल एवं भव्य हॉल में अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा की शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की। आगरा से मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पल्लीवाल महासभा शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों ने सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ लेकर पद भार ग्रहण किया। विगत दिवस नगर के लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन पल्लीवाल मंदिर के विशाल एवं भव्य हॉल में अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा की शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की। निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन शिक्षक, वीरेंद्र जैन एवं शपथ अधिकारी एडवोकेट पदमचंद जैन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। समारोह का संचालन भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन प्राचार्य ने किया। महिला महासभा की ओर से करुणा जैन, शशि जैन एवं अन्य महिलाओं ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। समारोह के शुभारंभ में एडवोकेट दिनेशचंद जैन बरैया ने मंगलाचरण किया। समारोह में उपस्थित टिकटोली अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, बड़ा मंदिर के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन, मंत्री विनोद जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन, मीडिया प्रभारी मनोज नायक, नव निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, मंत्री अशीष जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ने श्री जिनेन्द्र प्रभु के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया।

प्रबंध समिति के 12 सदस्यों को शपथ दिलाई 

सर्वप्रथम शपथ अधिकारी एडवोकेट पदमचंद जैन ने अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन विक्की ट्रांसपोर्ट, मंत्री अशीष जैन एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन को शपथ दिलाई। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन ने प्रबंध समिति के 12 सदस्यों को शपथ दिलाई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। महासभा एवं पल्लीवाल मंदिर कमेटी की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने पर अरुण जैन एवं वीरेंद्र जैन का सम्मान किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित पल्लीवाल मंदिर के अध्यक्ष शिखर जैन, मंत्री अमर जैन, जैन मित्र मंडल के एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, मनोज नायक, फाउंडेशन के मंत्री रमाशंकर जैन सहित सभी का बहुमान किया।

इनकी रही गरिमामयी मौजूदगी 

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य बक्ता के रूप में राजेंद्र भंडारी, प्राचार्य अनिल जैन, शिखर जैन, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन ने अपना सारगर्वित उद्वोधन दिया। समारोह के समापन पर मंत्री अशीष जैन ने आभार व्यक्त किया। समारोह में श्रावक श्रेष्ठी नेमीचन्द जैन, दर्शनलाल जैन, मुन्नालाल जैन, पारस जैन, पदमचंद जैन, आशीष जैन, हितेन्द्र जैन, जितेंद्र जैन मैनेजर, रज्जू जैन, दीपक जैन एवं महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में सजातीय बंधुवर उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page