समाचार

पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का भिंड में भव्य मंगल प्रवेश : सकल जैन समाज सहित अन्य नेताओं ने की गुरुदेव की भव्य अगवानी 


पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का नगर में रविवार को प्रातः काल 7 बजे भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज अटेर के रिदौली ग्राम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन के बाद नगर में पधारे हैं। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…


 भिंड। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का नगर में रविवार को प्रातः काल 7 बजे भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज अटेर के रिदौली ग्राम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन के बाद नगर में आगमन के लिए सकल जैन ने अटेर रोड पहुंच कर बैंडबाजों के साथ भव्य अगवानी की। गुरुदेव ससंघ अटेर रोड, पुस्तक बाजार, बतासा बाजार, गोल मार्केट, सदर बाजार से होते हुए बद्रीप्रसाद की पहुंचे। पूरे नगर में खुशी का माहौल है। पट्टाचार्य श्री के आगमन पर उनके स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए एवं जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया गया। स्वागत के बाद पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने अपनी अमृत वाणी से मांगलिक उद्बोधन दिया। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में 5 से 10 जून तक निराला रंग बिहार में आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page