समाचार

भक्ति और आस्था के संगम में डूबा ज्योति नगर : श्री यागमंडल विधान और भजन संध्या ने बांधा समां


खेरिया मोड़ स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, ज्योति नगर में 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आगरा से शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। खेरिया मोड़ स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, ज्योति नगर में 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुनिश्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोधसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा एवं मंडल विधान जैसे पावन अनुष्ठान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ हुए। प्रातःकाल मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अभिषेक और शांतिधारा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके उपरांत मंडल विधान की मंगलमयी क्रियाएं हुईं, जिसमें पूरे वातावरण में मंत्रोच्चार और भक्ति की मधुर ध्वनि गूंजती रही। प्रतिष्ठाचार्य सनतकुमार जैन एवं विनोदकुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में सभी अनुष्ठान विधिपूर्वक कराए गए। कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी। शाम को आयोजित भजन संध्या ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया, जहां श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

इनकी रही मौजूदगी 

इस अवसर पर प्रहलादकुमार जैन मंत्री जितेंद्र कुमार जैन अर्थमंत्री हरिओम जैन विमल जैन निखिलेश जैन दिनेश जैन पवन जैन अशोक जैन सुरेंद्र कुमार जैन रवि जैन, वीके जैन, अनिल जैन, अजीत जैन, राहुल जैन, सुंदर जैन, प्रवीण जैन, राजेंद्र जैन, उपेंद्र जैन, राजेंद्र जैन एडवोकेट, कमल जैन, दीपक जैन (मसाला), विजय बैनाड़ा, एमके जैन, राजीव जैन, मगनकुमार जैन, विजय जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page