महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी गढ़ाकोटा से मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना से हुआ। गढ़ा कोटा से पढ़िए, यह खबर…
गढ़ाकोटा। महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी गढ़ाकोटा से मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना से हुआ। मिष्ठी जैन एवं ऐनी जैन ने मंगलाचरण किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का सम्मान तिलक-माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से शाखा की सदस्यों ने किया। निर्वाचित अध्यक्ष वीरांगना अंजलि जैन, मंत्री वीरांगना सविता जैन सिंघई, कोषाध्यक्ष वीरांगना अभिलाषा जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना सविता जैन उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, सह सचिव सारिका जैन, भक्तामर सचिव पवन जैन को क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन शक्कर ने शपथ ग्रहण कराई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री जिनेश जैन बहरोल एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गढ़ाकोटा जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन एवं मंत्री महेंद्र जैन, सेठ सुशील, राकेश, दीपक सिंघई, दीपक जैन और अन्य महिला मंडल के अध्यक्ष, मंत्री उपस्थित थे। संचालन क्षेत्रीय चेयरपर्सन मंजू जैन सेठ ने किया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में जैन मिलन प्रश्नावली के विजेताओं का भी सम्मान किया गया। नवीन पदाधिकारी ने पूर्व पदाधिकारी को उपहार देकर सम्मानित किया।
वीरांगनाओं को सम्मानित किया
शाखा से पटेरिया जी पर आयोजित पंचकल्याणक महा महोत्सव में महापात्र के रूप में शामिल होने वाली वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन ने सत्र समापन पर अपनी टीम को स्मृति चिन्ह देकर उनके किए गए सहयोग के लिए आभार जताया एवं आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। जिनेश जैन बहरोल को क्षेत्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त होने पर शाखा की ओर से बधाई दी गई। उन्होंने सभी वीरांगनाओं को सत्र के सफल संचालन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वीर मनीष विद्यार्थी ने अपने द्वारा किए गए कार्यों के प्रचार-प्रचार के लिए प्रेरित किया। साथ ही मासिक पत्रिका एवं मिलन संदेश नामक नवीन समाचार पत्रिका में भी शाखा के किए जाने वाले कार्यों की, गतिविधियों की जानकारी देने और चित्र भेजने के लिए कहा।
यह वर्ष जैन सम्राट वर्ष के रूप में मना रहे
सुशील पटवारी ने शाखा की वीरांगनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका कार्य समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। आप लोग ऐसे ही उत्तरोत्तर कार्यों में संलग्न रहे। आभार शाखा की वरिष्ठ सदस्य वीरांगना ममता जैन सिंघई ने माना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर कमलेंद्र जैन ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह यह वर्ष जैन सम्राट वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इसमें जितने भी देश में जैन सम्राट हुए हैं। उनके जीवन गाथा पर कई कार्यक्रम होंगे और सभी शाखाएं इन कार्यक्रमों में जैन धर्म की प्रभावना करें। मिलन की सभी वीरांगनाएं सुलोचना जैन, अर्चना जैन, सुनीता शाह, मनी जैन, मंजू बांझल, सोनल जैन, रश्मि जैन, साधना जैन, अंशु जैन, उपस्थित थे। समापन पंच परमेष्ठि की स्तुति से हुआ।













Add Comment