जनपद की महरौनी नगर के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि अरविंद सिंघई की सुपुत्री एवं एडवोकेट अस्मिता सिंघई की बहन सुस्मिता सिंघई का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित परीक्षा में समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। जनपद की महरौनी नगर के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि अरविंद सिंघई की सुपुत्री एवं एडवोकेट अस्मिता सिंघई की बहन सुस्मिता सिंघई का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित परीक्षा में समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। उन्होंने इस कठिन परीक्षा में 72वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, लगन और अथक परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया है। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि सुस्मिता सिंघई का चयन इससे पूर्व सहायक अध्यापक (जूनियर) तथा समाज कल्याण विभाग में ग्राम विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी हो चुका है, जो उनकी निरंतर सफलता और बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।
ललितपुर जिले के लिए प्रेरणा स्रोत
वर्तमान में सुस्मिता सिंघई मड़ावरा तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों और व्यस्त कार्यशैली के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हुए निरंतर प्रयास किया और अंततः यह बड़ी सफलता अर्जित की। उनकी यह उपलब्धि आज महरौनी नगर सहित पूरे ललितपुर जिले के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। सुस्मिता की इस सफलता में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परिवार के स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें हर चुनौती में आगे बढ़ने का संबल दिया। उनकी बहन एडवोकेट अस्मिता सिंघई ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
सुष्मिता को बधाई
महरौनी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा सुस्मिता सिंघई को इस शानदार सफलता पर बधाइयाँ देकर उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की जा रही है।सुस्मिता सिंघई की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत सच्ची हो और हौसले बुलंद हों, तो हर मंजिल प्राप्त की जा सकती है।













Add Comment