समाचार

सपा के राष्ट्रीय सचिव सौली जैन राजनीतिक समाज गौरव रत्न से सम्मानित : समग्र जैन समाज ने बधाई और शुभकामनाएं दी


श्री दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में श्री महावीर जयंती महोत्सव में हुए कार्यक्रम में समिति एवं जैन समाज ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन सौली को राजनीतिक समाज गौरव रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया। फिरोजाबाद से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट…


फिरोजाबाद। राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को जैन समाज के सतेन्द्र जैन सौली का समर्थन करते रहे। श्री दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में श्री महावीर जयंती महोत्सव में हुए कार्यक्रम में समिति एवं जैन समाज ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन सौली को राजनीतिक समाज गौरव रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम में जैन समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि जैन समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए राजनीतिक मामलों में समाज उनके साथ पहले भी खड़ा रहा और आगे भी रहेगा। वह राजनीतिक मामलों में जो भी फैसला लेंगे समाज उनका समर्थन करता रहेगा।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद जैन, राजू डेकोरेटर, अशोक जैन तुलसी विहार, प्रमोद जैन सोनल गिफ्ट, साहस कुमार जैन, ललित जैन रपरिया, सनत जैन रपरिया, धीरज जैन सिंघई, समिति के अध्यक्ष अनुज जैन तुलसी विहार, महामंत्री जितेंद्र जैन जीतू, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, किड्स ऑडिटर अजय जैन, एचडी अशोक जैन, नितेश जैन नाटी, नवनीत जैन, संजय कुमार जैन, पीआरओ कुलदीप मित्तल जैन, एडवोकेट मुकेश जैन रैमजा, मुकेश जैन विभाग नगर, अरुण जैन केमिकल, संजीव कांत जैन, संजीव, देवेंद्र कुमार जैन रसूलपुर, प्रदीप जैन पीपी, जयंतीप्रसाद जैन, मनोज जैन जेपी मसाले, अनिल जैन डब्बू, निमेष जैन, आदिस जैन, शैलेंद्र जैन शैली, श्रेयांश जैन, धर्मेंद्र जैन रॉकी, विकास जैन शाहिद काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मयंक जैन माइक्रोटेक ने किया। इस मौके पर सतेन्द्र जैन सौली ने श्री दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति एवं जैन समाज का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page