Uncategorized

जैन मिलन सेंट्रल द्वारा महावीर जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं: शांति और धर्म की भावना का दिया संदेश


 भगवान महावीर स्वामी का 2662वां जन्म कल्याण महोत्सव जैन मिलन सेंट्रल भिंड द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने शहर के प्रमुख मार्गों में स्थाई स्टीकर लगाकर संदेश दिया और मंदिरों एवं घर-घर जाकर महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


भिंड। भगवान महावीर स्वामी का 2662वां जन्म कल्याण महोत्सव जैन मिलन सेंट्रल भिंड द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने शहर के प्रमुख मार्गों में स्थाई स्टीकर लगाकर संदेश दिया और मंदिरों एवं घर-घर जाकर महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

दिन की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे श्रीदिगंबर जैन नसिया जी मंदिर भिंड पर स्वर्ण कलश से अभिषेक एवं शांति धारा कार्यक्रम के साथ हुई। इसके बाद प्रातः 7:00 बजे नसिया जी मंदिर से प्रभात फेरी शुरू हुई। वाटरवर्कस से श्री शान्तिनाथ जैन मंदिर तक फेरी चली, जहां आचार्य दयाऋषि जी महाराज ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया और “शांति और धर्म की भावना” का संदेश दिया। प्रभात फेरी आर्यनगर, लश्कर रोड और विकास नगर आदिक्षेत्र होते हुए जीव दया केंद्र तक पहुँची। इस दौरान जीवरक्षा समिति एवं समाज के अन्य सदस्य भी सहभागी रहे। हाउसिंग कॉलोनी, गोल मार्केट, सदर बाजार, भूताबाजार और पुस्तक बाजार होते हुए फलों का वितरण किया गया। महावीर गंज में आचार्य सुबल सागर महाराज जी के प्रवचन और महावीर जन्मोत्सव कार्यक्रम में सभी ने भाग लिया। जैन मंदिर भीम नगर से जुलूस प्रारंभ हुआ और नगर भ्रमण के बाद महामस्तिका भिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित सभी जनों को वात्सल्य भोजन कराया गया। दिन भर शहर के विभिन्न मंदिरों और मार्गों से जुलूस निकाला गया, जहां फल वितरण और भव्य स्वागत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ इस महोत्सव में भाग लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page