शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में शनिवार को भगवान महावीर का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…
आगरा। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में शनिवार को भगवान महावीर का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई, सौधर्म इन्द्र एवं कुबेर इन्द्र द्वारा अभिषेक जन्म के समय इंद्र का आसन कांप उठता है, और वे देवों के साथ मिलकर नवजात तीर्थंकर को सुमेरु पर्वत पर ले जाकर दिव्य जल से अभिषेक (जन्मभिषेक) करते हैं।
भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का सुंदर दृश्य पंडित वाणी भूषण आशुतोष शास्त्री जी के कुशल संचालन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ l सोनाली ने माता त्रिशला और अरिहंत ने सिद्धार्थ के रूप में इतनी अद्भुत और सजीव प्रस्तुति दी कि पूरा वातावरण भगवान महावीर के जन्मकल्याणक की दिव्यता से भर गया। उनके भाव, उनकी अभिव्यक्ति और उनकी प्रस्तुति ने सभी के हृदय को छू लिया—आज का माहौल सच में अविस्मरणीय बन गया।
जिसमें भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य श्रीमान अरिहंत जैन एवं उनकी धर्मपत्नी सोनाली जैन ने प्राप्त किया एवं कुबेर महाराज का नाट्य रूपांतरण श्री अनिल आदर्श जैन-इंदु जैन, सौधर्म इन्द्र-शची अमित जैन -शचि इन्द्र रश्मि जैन,कुबेर इन्द्र हेमा जैन,सनत इन्द्र महेश चंद जैन, ईशान इन्द्र सुनील जैन, महेन्द्र इन्द्र सुरेश चंद जैन को प्राप्त हुआ l तीर्थंकर बालक का गर्भ अवतरण हो चुका है l
रश्मि जैन शची इंद्राणी के रूप में ऐसा लग रहा था जो 2625 वर्ष पूर्व ऐसा ही दृश्य हुआ होगा, आज जन्म कल्याण कि ऐसा चित्रण जो पंडित आशुतोष शास्त्री जी के निर्देशन में हुआ जो वर्षों तक याद रहेगा। बहुत ही शानदार जानदार जीवंत चित्रण किया आपने आपके पुण्य की बहुत-बहुत अनुमोदना आपने जितने भी लोग बैठे थे और जो मन से देख रहे थे सुन रहे थे वह सभी रो रहे थे उन्हें आपके और सौधर्म इन्द्र के इस कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है अगले भव के साथ ही इस जन्म में ही आपको इसका फल मिलेगा।
वाणी भूषण सरस्वती पुत्र पंडित आशुतोष शास्त्री जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ एवं इस नाटक में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदि कमेटी के तत्वावधान में संपन्न किया गया नाटक में एवं उसे सभा में पूरा महिला मंडल पुरुष मंडल बालिका मंडल एवं आगरा के गणमान्य लोग उपस्थित थे l आनंद उठाया एवं अंत में माता की गोद भी सभी लोगों ने मिलकर के भारी जिससे सभी लोगों ने अति उत्साह के साथ भजन संध्या का भी आनंद लिया यह सारा कार्यक्रम संगीत वध तरीके से संपन्न किया गया l
इस मौके पर अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन, अनिल आदर्श जैन, महेश चंद जैन, अरुण जैन,हेमा जैन, राकेश जैन, अतुल जैन, मनोज जैन, आलोक जैन सिद्धार्थ जैन, विपुल जैन वैभव जैन, मोहित जैन, अमित जैन, प्रशांत जैन, शुभम जैन, अभिषेक जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद थे l













Add Comment