समाचार

जीवन की सार्थकता समझो और अपनी शक्ति पहचानो : मुनि श्री सुधासागर जी ने अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री ने कहा ऐसा करो कि दुनिया के काम आए


श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा हमें ऐसा करना है कि दुनिया के काम आए धर्म के काम आए और हम भगवान के चरणों में देने योग्य बने। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा हमें ऐसा करना है कि दुनिया के काम आए धर्म के काम आए और हम भगवान के चरणों में देने योग्य बने जिससे सदैव देता रहूँ। कभी ऐसी नौवत न आए कि मुझे दुनिया की तो छोडो बाप की भी वसियत न लेना पडे। मुनि श्री ने कहा हम दुनिया की शक्ति समझते हैं अपनी नहीं। जीवन में वह कार्य नहीं करना जिसको करने से डर लगे जिसको धर्म और गुरु रोकते हैं। माता-पिता का अभिशाप कभी नहीं लेना। मुनि श्री ने कहा धर्म ही जीवन में श्रेष्ठ है इसको समझो और अपने जीवन में उतारो यह नर जन्म मिला है जिसको सार्थक करो इसी में कल्याण है। मुनि श्री ने कहा धर्म ही एक ऐसा सहारा है जहां व्यक्ति को अच्छे बुरे का ज्ञान रहता है और पापों से बचकर अपना कल्याण कर लेता है। मुनि श्री द्वारा इन दिनों जीवन को श्रेष्ठ कर्मों के माध्यम से आनंदपूर्वक व्यतीत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

धर्म सभा के शुभारम्भ में मुनि श्री सुधासागर महाराज का पाद प्रक्षालन समाजश्रेष्ठी विनोद कुमार देवेन्द्र कुमार कामरा परिवार द्वारा किया गया जबकि, आचार्य श्री के चित्र का अनावरण जैन पंचायत के पदाधिकारियों एवं श्रेष्ठीजनों ने किया। महिला मण्डल द्वारा संगीतमय मुनि श्री की पूजन हुई। जिसमें भक्तिपूर्वक अर्घ्य समर्पित किए गए। संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस ने किया।

 यागमण्डल विधान में अर्घ्य समर्पित किए

इसके पूर्व आज प्रातःकाल महावीरपुरा निवासी रजतमयी चौबीसी और अभिनंदननाथ भगवान की विशाल रजतमयी प्रतिमा विराजमान करने के पुण्यार्जक विनोदकुमार देवेन्द्र कुमार सुनील कामरा परिवार के आवास से चौबीस तीर्थंकर भगवानों के विराजमान हेतु गोल्डस पालिशड सिंहासन छत्र भामंडल सहित की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। जिसमें भारी संख्या में श्रावक श्राविकाए सम्मलित हुए और विराजमान मुनि संघ से आशीर्वाद ग्रहण किया। मध्यान्ह में घटयात्रा ध्वजारोहण के उपरान्त श्री यागमण्डल विधान में अर्घ्य समर्पित किए गए। जैन पंचायत महामंत्री आकाश जैन के अनुसार आज 19 मार्च को मुनि श्री सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में प्रातःकाल अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त नित्यमह पूजन जिनवाणी पूजन गुरुपूजन विश्वशान्ति महायज्ञ और नवीन वेदिका पर जिनबिम्ब स्थापना की जाएगी।

शंकाओं का समाधान किया

सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया। जिसमें उन्होने श्रावकों को धर्म से जुडने एवं समाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। धर्मसभा में प्रमुख रूप से जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया,सीए सौरभ जैन, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, संजय रसिया, मनोज जैन बबीना, सौरभ जैन पीलू, रिंकू जैन पाय, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page