समाचार

पुस्तक शब्द सुवास एवं पक्षियों की सुनो पुकार पोस्ट का विमोचन : गर्मियों में पशुओं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था पर प्रकाश डाला


नौगामा शाखा के वीर सदस्य कवि नरेन्द्र नंदन त्रिवेदी बांसवाड़ा की कृति शब्द सुवास एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति नाम कवि उत्सव जैन द्वारा रचित पक्षियों की सुनो पुकार का विमोचन किया गया। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। नौगामा शाखा के वीर सदस्य कवि नरेन्द्र नंदन त्रिवेदी बांसवाड़ा की कृति शब्द सुवास एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति नाम कवि उत्सव जैन द्वारा रचित पक्षियों की सुनो पुकार का विमोचन किया गया। बांसवाड़ा महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा डूंगरपुर जोन का 9 वां अधिवेशन आनंद फार्म हाउस परिसर तलवाड़ा में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन सीए नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गौतम राठौड़ उदयपुर जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन, सहायक अभियंता राकेश मीणा, सचिव विनोद दोसी गवर्नर काउंसिल सदस्य एवं शाखा अध्यक्ष सुरेश गांधी नौगामा, कवि हृदय अजीत कोठिया डडूका एवं अन्य 231 वीर वीराओं एवं अतिथियों द्वारा शब्द सुवास सुविचार पुस्तक एवं पर्यावरण प्रेमी कवि उत्सव जैन की पक्षियों की सुनो पुकार का भव्य विमोचन किया। पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। इस भव्य आयोजन में प्रकृति प्रेम पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए गर्मियों में पशुओं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नौगामा सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा वार्षिक पर्यंत सेवा कार्य किए जा रहे हैं एवं आज के अधिवेशन में नौगामा शाखा को सर्वाधिक सकोरा वितरण, सर्वाधिक रक्तदान एवं श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष का अवार्ड पुरस्कार प्राप्त हुआ। अधिवेशन में नौगामा शाखा के संरक्षक डॉ अजीत गांधी, वीर सचिव कैलाश पंचोरी, जगजी कटारा, रमेशचंद्र गांधी नरेश जैन, खुशपाल जैन, प्रदीप पंचोरी, कमल पंचोरी, हंसमुख गांधी, हेमेंद्र जैन, सुरेश व्यास आदि ने अपनी उपस्थिति दी। आभार अध्यक्ष अनिल जैन तलवाड़ा ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page