समाचार

अब समाज एक है यह कहना होगा तभी उत्थान संभव : अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का किया बहुमान


भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से शुरू हुई 20 दिवसीय पदयात्रा के दौरान सोमवार सुबह श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जावरवाला में दिगंबर जैन सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा, विनय बाकलीवाल का बहुमान किया गया। सोमवार को श्री महावीर दिगंबर जैन उदासीन आश्रम से पद यात्रा आरंभ हुई। इंदौर से पढ़िए, प्रीतम लखवाल की यह खबर….


इंदौर। भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से शुरू हुई 20 दिवसीय पदयात्रा के दौरान सोमवार सुबह श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जावरवाला में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में दिगंबर जैन सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा, विनय बाकलीवाल का बहुमान किया गया। सोमवार को श्री महावीर दिगंबर जैन उदासीन आश्रम से पद यात्रा आरंभ हुई। पलासिया चौराहा, एबी रोड होते हुए पदयात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जावरवाला पहुंची। यहां श्री जी के अभिषेक के बाद उन्हें रजत पालकी में विराजित किया गया। श्री जी की पालकी की शोभायात्रा अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में रवाना हुई।

विभिन्न मार्गों से होते हुए पालकी शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ भक्ति गीत गाते हुए चल रही थी। इस अवसर पर अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी का समाज की महिलाओं और पुरुष भक्तो ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया। समाजबंधु और श्रावक-श्राविकाएं मुनिश्री के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। महिलाएं भक्ति करते हुए नृत्य करते हुए चल रही थी। पालकी शोभायात्रा वापस जावरा वाला मंदिर पर संपन्न हुई। यहां पर मुनिश्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में अमित कासलीवाल, टीके वेद, आरके जैन, हंसमुख गांधी, विमल जैन, प्रदीप चौधरी आदि समाज जनों ने ध्वजारोहण कर पुण्यार्जन किया। इस अवसर पर नीना पहाड़िया, नीता जैन, शीतल टोंग्या, प्रदीप चौधरी, जैनेश झांझरी इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिनकेम, जितेंद्र जैन, नमीष जैन, सुशील पंड्या, राजेंद्र सोनी, संजय पापड़ीवाल, दिलीप पाटनी, सुगनचंद, प्रदीप जैन, मनोज झांझरी भी मौजूद रहे। शोभायात्रा में राकेश विनायका, विपुल अजमेरा, आशीष सूतवाला, रितेश पाटनी, मनीष जैन का विशेष सहयोग रहा।

भरत चक्रवर्ती के पुत्र बाहुबली के पुत्र मारीच कलांतर में महावीर हुए

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जावरवाला में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज ने मंगल देशना में कहा कि इंदौर की प्राचीन प्रभात फेरी की परंपरा को पुनः आरंभ कर आदिनाथ से महावीर जयंती तक 20 दिवसीय यात्रा नगर के दिगंबर जैन मंदिरों से निकाली जा रही है। इसे जीवंत बनाए रखने की जिम्मेदारी समाज जनों की है। उन्होंने कहा कि भगवान बाहुबली के पुत्र मारीच कलांतर में अपने पापकर्म काटकर भगवान महावीर हुए। मुनि श्री पूज्यसागर जी ने इस अवसर पर समाज को बधाई देते हुए कहा कि अब हम एक है कहना होगा। वे नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा के बहुमान अवसर पर समाज जनों को संकल्प दिलवा रहे थे। उन्होंने दिगंबर जैन सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा, विनय बाकलीवाल, राजकुमार पाटोदी सहित मौजूद सभी श्रावक-श्राविकाओं को आशीष प्रदान किया।

केबिनेट मंत्री सिलावट ने काफिला रोककर लिया आशीर्वाद

मुनिश्री पूज्यसागर जी की पदयात्रा के दौरान पलासिया चौराहे के समीप ट्रैफिक सिग्नल पर जैसे ही यात्रा पहुंची इसी बीच उधर से केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का काफिला निकला। उन्होंने कार रुकवाकर मुनि श्री पूज्यसागर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उनका काफिला बढ़ा। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के पदाधिकारियों सहित भी मौजूद थे। जावरवाला मंदिर में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के अध्यक्ष आनंद गोधा ,विनय बाकलीवाल, राजकुमार पाटोदी, मनोज झांझरी, विमल अमझेरा, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, टी.के वेद, आर.के जैन, हंसमुख गांधी, विमल जैन, नीना पहाड़िया, नीता जैन, शीतल टोंग्या, प्रदीप चौधरी, जैनेश झांझरी, नमिष जैन, वितुल अजमेरा, विपुल बांझल, आशीष जैन, भूपेंद्र जैन, एमके जैन, राजेंद्र सोनी, प्रिंसपाल टोंग्या, राजू अलबेला, संजय पापड़ीवाल, रितेश पाटनी, ऋषभ जैन, मनीष जैन, संजय जैन अहिंसा, पिंकेश बिलाला आदि भी उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page