समाचार

टीएमयू की मोबाइल डेंटल वैन ने सामाजिक सरोकार को दिया बढ़ावा : आधुनिक वैन ने वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में किया वृद्धों के दांतों का परीक्षण


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की अति आधुनिक वैन ने वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में पहुंचकर वृद्धों के दांतों का परीक्षण किया। आधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के जरिए घर बैठे सीनियर सिटीजंस से लेकर ग्रामीणों के दांतों की प्राथमिक चिकित्सा करता है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का भी सामाजिक सरोकार से गहरा नाता है। न केवल डेंटल कॉलेज कैंपस में समय-समय पर कैंप लगाता है, बल्कि अति आधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के जरिए घर बैठे सीनियर सिटीजंस से लेकर ग्रामीणों के दांतों की प्राथमिक चिकित्सा करता है। यह मोबाइल डेंटल वैन मुरादाबाद के वैदिक वानप्रस्थ आश्रम पहुंची, जहां करीब दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क दंत जांच और इलाज किया गया। मोबाइल डेंटल वैन में डेंटल स्टूडेंट्स ने दांतों की सफाई-स्केलिंग, अस्थायी फिलिंग, दर्द निवारण उपचार, मुख के घावों की जांच और कृत्रिम दांत, डेंचर संबंधी परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही सभी को सही ब्रशिंग तकनीक, दंत स्वच्छता के उपाय एवं संतुलित आहार संबंधी जानकारी दी गई। जिन मरीजों को विशेष उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें कॉलेज में आगे की जांच एवं उपचार के लिए संदर्भित किया गया। चलने-फिरने में असमर्थ जो वृद्धजन अस्पताल नहीं जा पाते थे, उन्हें ‘मोबाइल डेंटल वैन आपके द्वार’ का लाभ मिला। उल्लेखनीय है कि चांसलर श्री सुरेश जैन ने सपरिवार जनवरी में इस नवीन मोबाइल दंत बस इकाई की शुरुआत की थी। इससे पूर्व डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के एचओडी एवम् प्राचार्य प्रो. प्रदीप तांगड़े, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन, प्रो. विकाससिंह, डॉ. उपेंद्र मलिक की उपस्थिति में वैन को रवाना किया गया। शिविर में एमडीएस स्टुडेंट्स डॉ. स्वयं त्रिपाठी, डॉ. जेनिफर, डॉ. अनुष्का भारद्वाज, डॉ. रितिका शर्मा, डॉ. शुभम मुखर्जी, डॉ. तुलिका सक्सेना आदि उपस्थित रहे। बीडीएस स्टूडेंट्स साहिल, युवराज, ख्याति, आदित्यराज आदि ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page