सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मंदिर में उपाध्याय मुनिश्री के सानिध्य में भक्तामर के दीपक प्रज्वलित किए गए। इसमें 40 परिवारों ने धर्म लाभ लिया। हर परिवार की ओर से 48 दीपक प्रज्वलित किए गए। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
खैरवाड़ा। सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मंदिर में उपाध्याय मुनिश्री के सानिध्य में भक्तामर के दीपक प्रज्वलित किए गए। दिगंबर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया, महामंत्री पंकज शाह, उपाध्यक्ष विपिन वखारिया और कमेटी ने बताया कि मुनि श्री आचार्य सुनीलसागरजी शिष्य मुनि श्री शुभमसागरजी एवं मुनि श्री सक्षमसागरजी के सानिध्य में नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ के 48 दीपक प्रज्वलित किए गए। इसमें 40 परिवारों ने धर्म लाभ लिया।
हर परिवार की ओर से 48 दीपक प्रज्वलित किए गए। मुख्य भक्तामर पाठ के दीपक श्रावक श्रेष्ठी गुणवंत फड़िया रहे। शेष समाज के अन्य श्रावक-श्राविकाओं ने भी धर्म लाभ लिया। 48 दीपक प्रज्वलित होने के बाद आदिनाथ भगवान की आरती की गई। उसके बाद मुनि श्री ने सभी श्रावकों को पिच्छी से आशीर्वाद दिया।













Add Comment