भारत वर्षीय सराक ट्रस्ट दिल्ली के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड के विभिन्न स्थानों पर 8 मई से ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। शिक्षण शिविरों में ज्ञान दर्पण भाग 1, 2 पूजन शिविर, मेहंदी, सिलाई, नृत्य आदि की क्लास संचालित होंगी। इसमें विद्वानों द्वारा शिक्षण दिया जाएगा। सागर से पढ़िए, यह खबर…
सागर। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के जन्म दिवस के पावन अवसर पर आचार्यश्री ज्ञेयसागर जी महाराज, गणिनी आर्यिकाश्री स्वस्तिभूषण माताजी, गणिनी आर्यिका श्री आर्ष माताजी, आर्यिका श्री सुज्ञानमति माताजी के आशीर्वाद से भारत वर्षीय सराक ट्रस्ट दिल्ली के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड के विभिन्न स्थानों पर 8 मई से ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन होगा। शिविरों में अध्यापन के लिए वरिष्ट एवं युवा विद्वानों के साथ कला विशेषज्ञ की विदुषी महिलाएं भी अपना योगदान दे रही हैं। शिक्षण शिविरों में ज्ञान दर्पण भाग 1, 2 पूजन शिविर, मेहंदी, सिलाई, नृत्य आदि की क्लास संचालित होंगी। शिविरों के आयोजन ज्ञानयज्ञ में सभी ने अपने धन का दान देकर सहयोग किया। शिविर मुख्य संयोजक मनीष विद्यार्थी सागर ने बताया कि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा से बंगाल, झारखंड, उड़ीसा के क्षेत्र में पाठशाला, होम्योपैथिक अस्पताल, मंदिर, धर्मशाला एवं समाजहित के अनेक कार्य हुए हैं।
सन 2000 से अब तक शिक्षण शिविरों के माध्यम से धार्मिक शिक्षा एवं नैतिक शिक्षा का ज्ञान की क्लासों के माध्यम से बच्चों को संस्कार दिए जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति में पश्चात संस्कृति का प्रवेश होना हमारा पतन का कारण है। इसी कारण ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन संस्कार शिविरों का आयोजन होता आ रहा है। शिविर निर्देशक ब्र. मंजुला दीदी, ब्र. मनीष भैया ने कहा कि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज ने भारतवर्ष में ज्ञान और शाकाहार का शंखनाद किया। हमारा भी कर्तव्य है कि हम उनके आदर्श पर चलें उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण कर लोगों को बताएं।
शिक्षण शिविरों की सफलता के लिए अनुमोदना की
शिक्षण शिविरों में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया राष्ट्रीय संयोजक इंजी. महेश जैन ने थैला, स्टीकर, प्रमाण पत्र, बैच, टोपी एवं वर्णी संस्थान पर विकास सभा के महामंत्री कैलाश जैन टीला एवं मुख्य संयोजक चंदेश शास्त्री भोपाल ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर टोपी, थैला शिक्षण शिविरों के लिए सहयोग कर धर्म प्रभावना में अपना योगदान दिया।
संस्कार शिविर किट का विमोचन भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेंद्र जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया राष्ट्रीय संयोजक इंजी. महेश जैन एसडीओ एवं शिविर संयोजक और भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष विद्यार्थी ने किया। सभी ने शिक्षण शिविरों की सफलता के लिए अनुमोदना की।













Add Comment