समाचार

श्रीफल परिवार का आयोजन :  भक्तामर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में हुई आराधना

भीलूड़ा। मुनि श्री अंतर्मुखी पूज्य सागर जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में श्रीफल परिवार, भीलूड़ा की तरफ से जयवंत नाथमल भरड़ा के निवास पर उनकी शादी की 25वीं सालगिरह पर भक्तामर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया गया, जिसमें णमोकार मंत्र के जाप के बाद भक्तामर स्त्रोत के 48 काव्य पढ़े गए।

प्रत्येक काव्य के पश्चात एक-एक दीपक प्रज्वलित किया गया। उसके बाद भक्तामर विधान, श्री शांतिनाथ भगवान, क्षेत्रपाल भगवान, पद्मावती जी की आरती की गई। उसके पश्चात जलपान कराकर सभी को श्रीफल भेंट किया गया।

इस अवसर पर रमनलाल टूकावत, धर्मेंद्र जैन समन्वयक श्रीफल परिवार, शैलेंद्र भरड़ा अध्यक्ष श्रीफल परिवार भीलूड़ा, निखिल जैन सचिव श्रीफल परिवार, भीलूड़ा, हेमंत भरड़ा, मनोज भरड़ा, कमलेश टूकावत, विक्रान्त टूकावट अशोक टूकावत, मांगीलाल भटेवरा, सुभाष शाह, हितेश शाह समन्वयक, संतोष जैन आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page