समाचार

बड़वानी में भक्ति भावना से मनाया विश्व नमोकर मंत्र दिवस : एक घंटे तक समाजजनों ने किया नमोकार मंत्र का पाठ


अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो के आह्वान पर पूरे विश्व में गुरुवार को नमोकार मंत्र का जाप किया गया। बड़वानी नगर में सकल जैन समाज श्वेताम्बर और दिगंबर जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन मंदिर में सभी समाज जनों ने भक्ति और उल्लास के साथ एक घंटे का नमोकार मंत्र का जाप किया। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


धामनोद। अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो के आह्वान पर पूरे विश्व में गुरुवार को नमोकार मंत्र का जाप किया गया। बड़वानी नगर में सकल जैन समाज श्वेताम्बर और दिगंबर जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन मंदिर में सभी समाज जनों ने भक्ति और उल्लास के साथ एक घंटे का नमोकार मंत्र का जाप किया। जिसमें दोनों समाज के महिला, पुरुष, युवा बच्चे उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नमोकार मंत्र 84 लाख मंत्रों का राजा है और विश्व का एक मात्र मंत्र है, जिसे कहीं भी जपा जा सकता है। इस मंत्र के जाप से कई लोगों ने अपनी आदि, व्याधि और संकटों से मुक्ति पाई है और भगवान ने और मुनियों ने इसी मंत्र के सहारे उपसर्गों से विजय प्राप्त कर मोक्ष और उच्च गति को प्राप्त किया है। कहा जाता है कि इस मंत्र के जपने से सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्यता और ख्याति मिलती है और जीतो संस्था द्वारा 9 अप्रैल का दिवस विश्व नमोकार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसको की बड़ी बड़ी हस्तियों, उद्योग पतियों, फिल्म कलाकार, खिलाड़ियों, भारत और प्रादेशिक सरकार आदि ने भी समर्थन किया है। इस कार्य के लिए समाज जनों ने सभी सहयोगियों का आभार जताया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page