समाचार

अक्षय तृतीया पर भक्ति की बिखरीं सुर लहरियां : जैन भजनों से गुंजायमान हुआ शालीमार एन्क्लेव


अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को शालीमार एन्क्लेव स्थित पारस जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल के निवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्ममय वातावरण का आनंद लिया और भक्ति में सराबोर हो गए। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को शालीमार एन्क्लेव स्थित पारस जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल के निवास पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्ममय वातावरण का आनंद लिया और भक्ति में सराबोर हो गए। सायं काल आरंभ हुए इस आयोजन में जैन भजनों, स्तुतियों एवं कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति की सुर लहरियों के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। पूरा परिसर जिनवाणी की गूंज से पवित्र और ऊर्जावान हो गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अक्षय तृतीया के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे धर्म, दान और साधना का पर्व बताया। आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और सामूहिक भक्ति का सुंदर संदेश भी दिया।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष भव्यता प्रदान की। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक मंगल पाठ कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मधु जैन कंसल, अर्पणा जैन, नेहा जैन, नीतू जैन, नीति जैन, कल्पना जैन,शशि जैन,रुपा जैन सहित समस्त महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page