समाचार

निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर में 125 मरीजों की जांच की : शिविर सहयोगी और डॉक्टर टीम को किया सम्मानित 


श्री दिगंबर जैन महासमिति द्वारा स्वास्थ्य एवं जांच शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 125 मरीजों का परीक्षण किया गया। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी आगरा में श्री दिगंबर जैन महासमिति द्वारा निर्धन असहाय व्यक्तियों की सहायतार्थ शिविर लगाया गया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी में श्री दिगंबर जैन महासमिति आगरा द्वारा निर्धन व असहाय व्यक्तियों की सहायतार्थ निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर परीक्षण शिविर सुबह 9.30 से लगाया गया। जिसमें 125 मरीजों ने जांच करवाई। शिविर का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। जिसमें मुख्य अतिथि पार्षद सुषमा जैन और मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ. विभांशु जैन, डॉ. केया जैन, डॉ. विनीत जैन, डॉ. नेहा अग्रवाल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन निमोरब, अनिल आदर्श जैन, राकेश जैन टीचर, जितेश जैन, अमित जैन को सम्मानित किया गया। शिविर में मरीजों का निःशुल्क परीक्षण जांच हड्डी विशेषज्ञ डॉ.विभांशु जैन, स्त्री एवं प्रस्तुति विशेषज्ञ डॉ. केया जैन, फिजिशियन हृदय एवं डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. विनीत जैन, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा अग्रवाल एवं उनकी टीम ने की। श्री दिगंबर जैन महासमिति के विपुल जैन, मोहित जैन, प्रशांत जैन, वैभव जैन, दीपक जैन, आलोक जैन, विकास जैन, चंदन जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, प्रशांत जैन, आदिश जैन, गौरव जैन, दीपांशु जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन, आदर्श जैन, सिद्धार्थ जैन, सौरभ जैन सभी की उपस्थिति सराहनीय रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page